जल्द आ सकता है कि Oneplus Nord 2, लॉन्च से पहले जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Join Us icon

इस महीने के शुरुआत में ही Oneplus Nord CE 5G फोन को पेश किया था। वैसे तो इसे अच्छा फोन माना गया लेकिन पुराने नॉर्ड की लोकप्रियता को यह भुना नहीं सका। हालांकि Oneplus यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी जल्द ही Nord 2 मॉडल को पेश कर सकती है। इस फोन को लेकर पिछले कुछ महीनों में सॉलिड लीक आए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि मध्य जुलाई तक कंपनी इसे वर्ल्ड वाईड लॉन्च कर सकती है जिसमें इंडिया भी शामिल है। ऐसे में आपके मन में भी उत्सुकता होगी कि Oneplus Nord 2 कैसा फोन होगा, क्या स्पेसिफिकेशन होंगे और कंपनी इसे किस प्राइस में लॉन्च करेगी, तो चलिए लॉन्च से पहले हम इस फोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Oneplus Nord 2 के स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 2 के बारे में अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार कंपनी इसे ग्लास फिनिश बॉडी में पेश कर सकती है जो देखने में तो स्टाइलिश होगा। परंतु हाल में आए एक लीक में यह भी दावा किया गया है कि यह फोन Realme X9 Pro का ही रिब्रांडेट वर्जन होगा। हालांकि X9 Pro भी फोन देखने में अच्छा ही है ऐसे में कह सकते हैं कि आपको एक स्टाइलिश डिजाइन वाला फोन देखने को मिलने वाला है। इसे भी पढ़ें: Samsung और Xiaomi को चुनौती देगा Vivo, जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल, रोलेबल और स्लाइडेबल स्मार्टफोन

oneplus-nord-2-specifications-and-price-in-india-before-launch

रही बात डिसप्ले की तो OnePlus Nord 2 कंपनी 6.43-इंच की फुलएचडी+ AMOLED डिसप्ले के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में 90Hz स्क्रीन रिफ्रेशन रेड और इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Apple और LG की डील से डरी Samsung, एलजी स्टोर्स पर Galaxy Phones बेचने के लिए कर रही मजबूर

हाल में 91मोबाइल्स ने इस फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक किए थे जिसमें इस बात जी जानकारी दी गई थी कि पहली बार कंपनी MediaTek प्रोसेसर के साथ अपने फोन को लॉन्च कर सकती है और इसमें Dimensity 1200 प्रोसेसर आपको देखने को मिलेगा। यह एक 5G प्रोसेसर है जो गेमिंग में भी अच्छा माना जाता है। वहीं 8GB + 128GB और 12GB + 256GB का मैमोरी वेरियंट हो सकता है। कंपनी इसे Android 11 ओएस पर पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Apple और Google फोन से ज्यादा ताकतवर होगा Motorola का यह फोन, जानें स्पेसिफिकेशन

OnePlus Nord 2 को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ पेश कर सकती है और इसका मेन कैमरा 50MP का हो सकता है। कंपनी OnePlus 9 Pro की तरह ही इसमें Sony IMX766 सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड एंगल और 2MP डेफ्थ सेंसर उपलब्ध है। रही बात सेल्फी तो आपको साइड पंच होल देखने को मिल सकता है और इस पर 32MP का सेल्फी कमरा हो सकता है। हालांकि कई जगह दो सेंसर कि बात कही गई है 32MP + 8MP, परंतु लेटेस्ट लीक में सिर्फ 32MP के एक सेंसर की ही जानकारी है।

देखें लेटेस्ट वीडियोः OnePlus Nord CE vs Samsung Galaxy F62: Speed Test 🔥 🔥

रही बात बैटरी की तो OnePlus Nord 2 को कंपनी 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश कर सकती है और इसमें 30 वॉट का चार्जर हो सकता है। फोन में डुअल 5G के साथ, ब्लूटूथ और वाईफाई तो होगा ही। हालांकि इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा जैसा कि हर वनप्लस फोन में देखा जाता है।

OnePlus Nord 2 का प्राइस

अंतत: बात आती है प्राइस की तो बता दूं कि अब तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार OnePlus Nord 2 को भारत में 30 हजार रुपये से कम के बजट में पेश किया जा सकता है। यह प्राइस 6GB रैम वेरियंट का होगा। वहीं 8GB रैम मॉडल की कीमत 30 हजार रुपये से ज्यादा ही हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here