
OnePlus भारत में अपना नया Nord स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 के नाम से ऑफिशियली भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होना है। वनप्लस पहले से ही इस स्मार्टफोन की की बेस्ट फीचर रिवील कर चुका है। OnePlus का ये स्मार्टफोन मीडियाटेक के Dimensity 1200 AI SoC के साथ पेश किया जाना है। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। पॉपुलर टिपस्टर योगेश ने अपकमिंग OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की है। यहां हम आपको OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
OnePlus Nord 2 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
??????? ???? ? ?? specs
•6.43″ FHD+ AMOLED 90Hz
• HDR10+, in-display FP
•MediaTek Dimensity 1200-AI
•Rear: 50MP (IMX766) + 8MP ultra-wide + 2MP Mono
•Front: 32MP (IMX616)
•Gorilla Glass 5
•4,500mAh battery
•Warp Charge 65RTs appreciated!!#OnePlusNord2
— ?Yogesh? (@heyitsyogesh) July 14, 2021
OnePlus Nord 2 डिस्प्ले
OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होना है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। OnePlus पहले ही कंफर्म कर चुका है कि Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा और ये HDR10+ सपोर्ट करेगा। अब टिपस्टर योगेश ने वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर की है। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में Full HD+ डिस्प्ले होगी जो Corning Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ आएगी। इसके साथ ही इस फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
OnePlus Nord 2 परफॉर्मेंस
वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में यह पहले से मालूम है कि इसे मीडियाटे के Dimensity 1200 AI SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को 12GB तक की RAM और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 10T स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, जानें खूबियां
OnePlus Nord 2 बैटरी
इसके साथ ही टिपस्टर योगेश ने यह भी बताया है कि फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी। वनप्लस के इस फोन में Warp Charge 65 का सपोर्ट दिया जाएगा। इससे पहले रूमर्स थे कि फोन में 30W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung GalaxyZ Flip 3, GalaxyZ Fold 3, Galaxy Watch 4 और Galaxy Buds 2 लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होंगी खूबियां
OnePlus Nord 2 कैमरा
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन के प्राइमेरी कैमरा की बात करें तो यह 50MP Sony IMX766 सेंसर होगा। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। यह वही कैमरा सेंसर है जो इससे पहले OPPO Find X3 Pro और OnePlus 9 सीरिज के अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया था। Nord 2 के कैमरा मॉड्यूल में अन्य कैमरा सेंसर की बात करें तो ये 8MP अल्ट्रा वाइड और 2MP टेरटैरी सेंसर होंगे। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP Sony IMX616 कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
OnePlus Nord 2 सॉफ्टवेयर
वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि ये Android 11 पर आधारित Oxygen OS 11.3 पर रन करेगा। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है वनप्लस का ये स्मार्टफोन OxygenOS और ColorOS के कोडबेस पर रन करेगा।






















