Redmi Note 10T स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, जानें खूबियां

Join Us icon

भारत में भले ही 5G नेटवर्क ट्रायल फ़ेज़ पर है। लेकिन, फ़ोन बनाने वाली कंपनियां के बीच 5G स्मार्टफ़ोन को लेकर अभी का कांटे की टक्कर है। कंपनियां हर सेग्मेंट में 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर रही हैं। शाओमी भारत में अपना पहला मिड-रेंज 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन Redmi Note 10T 5G नाम से भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा कि ये Redmi Note 10 5G और Poco M3 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन है। टेक पब्लिकेशन Xiaomi Central ने कंपनी के इंटरनल सूत्रों के हवाले से अपकमिंग Redmi Note 10T स्मार्टफ़ोन की क़ीमत के बारे में जानकारी शेयर की है।

Redmi Note 10T कीमत (लीक)

Xiaomi के अपकमिंग Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो भारत में यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन  Redmi Note 10 सीरीज का पांचवा स्मार्टफोन है। इससे पहले कंपनी भारत में Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। यह भी पढ़ें : Samsung लेकर आ रहा सस्ता और दमदार 5G स्मार्टफोन, Realme को मिलेगी टक्कर

Redmi Note 10T 5G Price in India Leaked

Redmi Note 10T स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10T स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 700 5G चिपसेट के साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट की माने तो ये स्मार्टफोन 4GB/128GB सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT Master Edition से उठा पर्दा, धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

Redmi Note 10T स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया है। Redmi Note 10T स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 20 जुलाई को पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Samsung Galaxy F22 स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here