
वनप्लस वनप्लस आज भारत में अपना नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसी बीच कंपनी के दूसरे मॉडल की भी एक लीक आज आ गई है। खबर है कि कंपनी जल्द ही वनप्लस नॉर्ड 3 5जी मॉडल को इंडिया में पेश कर सकती है। यह फोन आज मोबाइल सर्टिफिकेशन साइट NBTC और TDRA पर लिस्ट हुआ है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे जल्द पेश कर सकती है। आपको बता दूं कि कुछ दिन पहले यह फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी लिस्ट हुआ था।
OnePlus Nord 3 5G सर्टिफिकेशन डिटेल्स
गौरतलब है कि NBTC थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट है जो इलेक्ट्रॉनिक्स इक्यूपमेंट के लॉन्च से पहले उसका टेस्ट और सर्टिफिकेशन करने के लिए जानी जाती है। वहीं TDR यूएई में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस सर्टिफिकेशन का काम करती है। इन दोनों साइटों पर वनप्लस नॉर्ड 3 5जी को मॉडल नंबर CPH2493 के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि यहां के स्पेसिफिकेशन की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन लिस्ट होने के बाद आशा कर सकते हैं कि लॉन्च करीब आ गया है।
वनप्लस नॉर्ड 3 5जी स्पेसिफिकेशन (संभावित)
- 6.72-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले
- Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 स्किन बूट
OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक के माध्यम से कुछ जानकारियां आई हैं जिसके अनुसार इस फोन में आपके 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले देखने को मिल सकता है। रही बात प्रोसेसिंग के तो कंपनी इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही फोन में 12GB रैम और 256GB तक ऑन बोर्ड मेमोरी होने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Android 13-बेस्ड OxygenOS 13 स्किन बूट पर पेश किया जा सकता है।
- 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 5,000mAh की बैटरी
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord 3 5G में 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 लॉन्च डेट (संभावित)
हालांकि कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं आया है लेकिन माना जा रहा था कि कंपनी इसे 2023 के दूसरी तिमाही में पेश कर सकती है। परंतु अब इसके लीक्स काफी आने लगे हैं और हाल में कुछ दूसरे सर्टिफिकेशन साइटों पर भी इसे देखा गया है ऐसे में आशा है कि कुछ हफ्तों में ही कंपनी इसे लॉन्च कर सकती है।
गौरतलब है कि वन’प्लस नॉर्ड सीरीज के डिवाइस भारत में काफी पॉप्युलर हैं। कंपनी ने नॉर्ड सीरीज के साथ मिड रेंज सेगमेंट में कदम रखा है। इससे पहले भारत में वनप्लस नॉर्ड और नॉर्ड 2 लॉन्च किए जा चुके हैं। अब कंपनी इसके तीसरे संस्करण की तैयारी कर रही है जिसे लेकर अभी से ही शोर जारी है।












