
OnePlus Nord 3 5G का इंतजार बढ़ता जा रहा है। एक ओर जहां कंपनी इसके लॉन्च को लेकर चुप्पी साधे हुए है वहीं दूसरी ओर फोन में मिलने वाली खूबियों को लेकर गॉसिप और लीक्स का बाजार गर्म होता जा रहा है। फिलहाल कुछ ऑफिशियल नहीं है लेकिन अपने पाठकों के लिए हम लॉन्च से पहले ही वनप्लस नोर्ड 3 5जी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स लेकर आए हैं जो इसमें देखने को मिल सकती है।
OnePlus Nord 3 5G प्राइस (लीक)
वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन की कीमत से जुड़ा एक लीक हाल ही में सामने आया था जिसे टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर किया था। लीक में अनुमान लगाया गया था कि यह वनप्लस फोन भारतीय बाजार में 30 हजार के बजट में उतारा जा सकता है। इस फोन की शुरूआती कीमत 30,000 रुपये से लेकर 32,000 रुपये के बीच रखे जाने की जानकारी लीक में सामने आई थी। वहीं एक अन्य लीक में फोन के टॉप वेरिएंट का प्राइस 40 हजार के करीब बताया गया था।
OnePlus Nord 3 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
स्क्रीन – नोर्ड 3 5जी फोन 6.74 इंच की 1.5के डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी।
प्रोसेसर – यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13 पर लॉन्च हो सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।
वेरिएंट्स – लीक के अनुसार OnePlus Nord 3 5G दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा। इनमें 12जीबी रैम तथा 16जीबी रैम दिए जाने की बात कही गई है। वहीं फोन के सबसे बड़े वेरिएंट में 512जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है।
कैमरा – फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होगा जो 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस तथा 2 मेगापिक्सल थर्ड सेंसर के साथ काम करेगा। वहीं नोर्ड 3 5जी के फ्रंट पैनल पर 16एमपी सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
बैटरी – लीक के अनुसार वनप्लस नोर्ड 3 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।















