
OnePlus जल्द ही अपनी लोकप्रिय Nord सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोंस को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। इसमें OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 जैसे मॉडल्स आ सकते हैं। वहीं, इनकी लेटेस्ट जानकारी टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर की है। जिसमें मोबाइल्स के कोडनेम, बैटरी, बिल्ड क्वालिटी, प्रोसेसर और संभावित कॉम्पिटिशन के बारे में बताया गया है। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 डिटेल्स
बैटरी और डिजाइन
लीक के अनुसार, OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 दोनों ही फोन ऑल-प्लास्टिक बिल्ड के साथ पेश किए जा सकते हैं। यानी इनका फ्रेम और बैक पैनल मेटल या ग्लास की बजाय प्लास्टिक का रखा जा सकता है। जबकि बैटरी के मामले में दोनों ही डिवाइसेज में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो इन्हें लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बना सकती है। इसके अलावा, दोनों में लुक अलग-अलग होगा, जिससे यह साफ है कि कंपनी दोनों को अलग-अलग यूजर सेगमेंट के लिए टारगेट करेगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
प्रोसेसर की बात करें तो, OnePlus Nord 5 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट मिलने की जानकारी मिली है। जो एक हाई-एंड परफॉर्मेंस प्रोसेसर है। वहीं, Nord CE 5 में Dimensity 8350 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि Nord 5 प्रीमियम फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ आएगा जबकि Nord CE 5 को बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
लॉन्च डेट और कॉम्पिटिशन
Yogesh Brar ने यह भी बताया कि दोनों स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट अलग-अलग होगी, हालांकि फिलहाल किसी निश्चित तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि इन दोनों मोबाइल्स को बाजार में Poco F7, iQOO Neo 10R, Motorola Edge 60 Pro और OPPO K13 Turbo जैसे फोंस से कड़ी टक्कर मिल सकती है। इनमें से दो मोबाइल्स लॉन्च हो गए हैं और दो आने वाले दिनों में एंट्री ले सकते हैं।
iQOO Neo 10R दो रैम मॉडल्स में लाया गया है। इसका 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज 26,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, सबसे बड़े 12जीबी व 256जीबी का लॉन्च प्राइस 30,999 रुपये है।
अगर बार करें Motorola Edge 60 Pro की तो इसे भारत में दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। बेस 8जीबी रैम +256जीबी की कीमत ₹29,999 रखी गई है जबकि 12जीबी रैम स्टोरेज की कीमत ₹33,999 है।










