
OnePlus के दो आगामी मोबाइल्स OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 अगले महीने 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। भारत में इन नॉर्ड सीरीज डिवाइसेज के लिए Amazon पर माइक्रोसाइट भी लाइव है जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पहले ही कंफर्म हैं। वहीं, अब लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Nord 5 के दमदार कैमरा फीचर्स को शेयर किया है। जो पिछले मॉडल Nord 4 की तुलना में अपग्रेडेड हैं। आइए, आगे डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Nord 5 कैमरा डिटेल्स (कंफर्म)
- OnePlus Nord 5 में फ्रंट और रियर दोनों ओर 50MP का Ultra-Clear कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
- डिवाइस के रियर कैमरा में LYT-700 सेंसर का उपयोग होगा। जो पहले OnePlus 13R और OnePlus 13s में भी देखा गया था। यह सेंसर नॉर्ड सीरीज को फ्लैगशिप इमेजिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।
- कैमरा सेटअप OnePlus 13 के HDR एल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में भी बेहतरीन कलर रीप्रोडक्शन और डिटेल्स मिलेगी।
- कंपनी के अनुसार, Nord 5 अब नेचुरल स्किन टोन, कम नॉइज और बेहतर ग्रुप पोर्ट्रेट्स क्लिक कर पाएगा। फोन के रियर सेटअप में आपको 8MP का 116° अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलेगा।
- फ्रंट कैमरे की बात करें तो ब्रांड ने इसमें इस बार 50MP का JN5 सेंसर उपयोग किया है। जो प्रीमियम फ्लैगशिप फोंस में देखने को मिलता है।
- यह सेंसर ऑटोफोकस और हार्डवेयर-लेवल मल्टी-फोकसिंग के साथ आता है, जिससे हर तरह की लाइट में क्लियर सेल्फी ली जा सकती है।
- OnePlus Nord 5 में नया LivePhoto फीचर भी मिलेगा। जिसमें Ultra HDR सपोर्ट शामिल है। यह फीचर 3 सेकंड की मोशन शॉट्स को कैप्चर करता है इसमें 1.5 सेकंड शटर प्रेस से पहले और 1.5 सेकंड बाद की रिकॉर्डिंग होती है, जिससे कवर फोटो अल्ट्रा एचडीआर क्वालिटी में आती है।
- इसके अलावा, OnePlus Nord 5 में 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट दोनों फ्रंट और रियर कैमरा के लिए दिया जाएगा।
OnePlus Nord 5 स्पेसिफिकेशंस
परफॉर्मेंस
ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि आगामी OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट होगा। इसके साथ LPDDR5X RAM, 7300mm² VC कूलिंग सिस्टम और OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप ग्रेड ग्रेफीन थर्मल्स मिलेंगे। जो 1,800W/m-K हीट एफिशिएंसी प्रदान करते हैं। गेमिंग के शौकीनों के लिए भी यह फोन खास होगा, क्योंकि यह Battlegrounds Mobile India (BGMI) को नैटिव 90fps पर और फ्रेम इंटरपोलेशन के साथ 144fps तक सपोर्ट करेगा। Call of Duty Mobile भी इस डिवाइस पर नैटिव 144fps पर चल पाएगा।
डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Nord 5 को 6.77-इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है। यह फ्लैट एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
पावर बैकअप के लिए OnePlus Nord 5 5G फोन में 6,650एमएएच बैटरी लगाई जा सकती है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिल सकती है।
OnePlus Nord 5 उपलब्धता
OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 फोंस 8 के लॉन्च के बाद ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon.in, OnePlus India की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य रिटेल सहित ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेंगे।














