
वनप्लस इन दिनों अपने मिड रेंज स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन रेंडर पहले ही सामने आ चुके हैं। हालांकि वनप्लस ने अब तक OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कुछ भी ऑफिशियल डिटेल शेयर नहीं की है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन को लेकर अबतक काफी कुछ जानकारी लीक के जरिए सामने आ चुकी है।
अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वनप्लस का यह अपकमिंग स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को Indian BIS सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट और TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट में लिस्ट किया गया है। इन सर्टिफिकेशन्स से हिंट मिलता है कि वनप्लस के ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं।
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट पर मॉडल नंबर OnePlus CPH2409 के साथ स्पॉट किया गया है। TDRA सर्टिफिकेसन में वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के मॉडल नेम का पता चलता है। वहीं BIS की लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस का यह फोन जल्द भी भारत में लॉन्च हो सकता है। हालांकि इन दोनों सर्टिफिकेशन्स से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कुछ भी जानकारी नहीं मिलती है।
वनप्लस के अपकिंग OnePlus Nord CE 2 Lite 5G स्मार्टफोन के लीक स्पेसिफिकेसन्स की बात करें तो फोन में 6.59-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ 4,500mAh की बैटरी दी जाएगी। वहीं वनप्लस का यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोनके कैमरा के बारे में बात करें तो फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का रेट भारत में 28,499 रुपये हो सकता है, मिलेंगे दमदार फीचर्स



















