Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का रेट भारत में 28,499 रुपये हो सकता है, मिलेंगे दमदार फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी ए33 5G स्मार्टफोन को कंपनी के ही Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

Samsung ने पिछले हफ्ते भारत में Samsung Galaxy A33 5G और Samsung Galaxy A73 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। सैमसंग ने भले इन स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया था लेकिन इनकी कीमत को लेकर जानकारी शेयर नहीं की थी। सैमसंग भले ही अपने लेटेस्ट Galaxy A33 स्मार्टफोन की कीमत में कुछ देर से बताए हमें सैमसंग के इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है। 91mobiles को टिपस्टर सुधांशु अंभोर के हवाले से Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन के इंडिया प्राइसिंग को लेकर जानकारी मिली है।

Samsung Galaxy A33 5G का रेट

Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को भारत में 28,499 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जाएगा। यह कीमत इस स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की होगी। वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आएगा जिसकी कीमत 29,999 रुपये होगी। सैमसंग जल्द ही अपने लेटेस्ट Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन की क़ीमत का ऐलान कर सकता है।

Samsung Galaxy A33 5G design and specifications leak check details

Samsung Galaxy A33 5G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का FHD+ Super AMOLED पैनल दिया गया है। सैमसंग का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए33 5G स्मार्टफोन को कंपनी के ही Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।

samsung-galaxy-a33-5g-white

ऑप्टिक्स की बात करें तो Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का है जिसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP का डेप्थ और 5MP मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फोन Android 12 पर आधारित One UI 4.1 पर रन करता है। Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 25W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here