
OnePlus इन दिनों बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी OnePlus Nord CE 2 Lite पर भी जोर-शोर से मेहनत कर रही है। हाल ही सामने आए लीक रिपोर्ट में इनकी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुई हैं। अब, 91mobiles को मिली वनप्लस के अपकमिंग Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर योगेश बरार के एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है। हमें वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और कैमरा को लेकर जानकारी मिली है। वनप्लस के इस बजट स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक तो दिया जाएगा लेकिन अलर्ट स्लाइडर नहीं मिलेगा।
OnePlus Nord CE 2 Lite की कीमत (अटकलें)
OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो भारत में इसे 20,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। वनप्लस इस स्मार्टफोन को कई वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकता है।
OnePlus Nord CE 2 Lite स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)
OnePlus Nord CE 2 Lite स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फ़ोन में 6.59-इंच का fluid full-HD डिस्प्ले दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफ़ोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ़ोन में 64MP OmniVision प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ फ़ोन में 2MP के दो कैमरा सेंसर – मैक्रो और मोनो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ ही फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 16MP Sony IMX471 का सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और A53 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, Galaxy A73 5G स्मार्टफोन भी BIS पर हुआ लिस्ट
वनप्लस के इस फोन में हेडफोन जैक दिया जाएगा। वहीं फोन में अलर्ट स्लाइडर नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस के इस स्मार्टफोन में LCD डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता सकता है। वनप्ल्स का यह फोन Android 11 पर आधारित OxygenOS पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फिलहाल वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : POCO X4 5G स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने का मिला हिंट, वेबसाइट पर किया गया स्पॉट






















