
वर्ष 2014 में अपनी स्थापना के बाद से मोबाइल निर्माता कंपनी वनप्लस मुख्य रूप से फ्लैगशिप फोन ही बेच रहा है। 2015 में कंपनी ने वनप्लस एक्स फोन लॉन्च कर मिड-रेंज बाजार में एंट्री की थी। हालांकि, उस समय OnePlus X ज्यादा पॉप्यूलर नहीं रहा। लेकिन, हाल ही में कंपनी ने OnePlus Nord के साथ एक बार फिर मिड-रेंज सेंगमेंट में एंट्री की है। इस फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता देख अब अफवाह है कि कंपनी का बाजार जल्द नॉर्ड सीरीज के अंदर एक और नया फोन लॉन्च की प्लानिंग कर रही है। हाल ही में एक टिपस्टर ने खुलासा किया कि स्नैपड्रैगन 662 के साथ आगामी OnePlus फोन सितंबर में आ सकता है। वहीं, एक और लीक से पता चला है कि वनप्लस आने वाले समय में स्नैपड्रैगन 460 वाला हैंडसेट लॉन्च कर सकता है। इसका मतलब है कि आने वाला फोन OnePlus का सबसे सस्ता फोन होगा।
वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज में और भी सस्ते स्मार्टफोन्स लेकर आएगा, यह कई लीक में कन्फर्म हो चुका है। अब OnePlus Nord 2 या OnePlus Nord Lite का नाम सामने आ रहा है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसे भी पढ़ें: OnePlus Nord को चुनौती देने आ रहा नया POCO फोन, 120Hz एमोलेड डिसप्ले के साथ कर सकता है एंट्री

एक विश्वसनीय टिपस्टर @The_tech_guy ने वनप्लस के मालिकाना स्रोत कोड के स्क्रीनशॉट को साझा किया है जिसमें विभिन्न प्रोसेसर का उल्लेख है जो इसके उपकरणों को शक्ति प्रदान करते हैं। यह बताता है कि वनप्लस फोन स्नैपड्रैगन 460 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। SoC का उल्लेख SM450 मॉडल नंबर के साथ किया गया है। सोर्स कोड में अन्य प्रोसेसर जैसे स्नैपड्रैगन 865, स्नैपड्रैगन 855 और स्नैपड्रैगन 765G का भी उल्लेख है। इन चिपसेट द्वारा संचालित फोन पहले ही लॉन्च हो चुके हैं, लेकिन SD460 वाले फोन को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फोन वनप्लस का सबसे सस्ता फोन होगा।
इस वर्ष दो या तीन वनप्लस नॉर्ड सीरीज को पेश करने की योजना बनाई जा रही है। यह फोन ट्रिपल और डुअल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, वनप्लस के OxygenOS में नए डिवाइस से जुड़े कोड मिले हैं और फोन का कोडनेम ‘Billie’ सामने आया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 690 चिपसेट दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी इस डिवाइस को कम कीमत पर उतारने वाली है। इसे भी पढ़ें: OnePlus ने रोकी भारत में अपनी ऑनलाईन सेल, जानें क्या है पूरा माजरा
स्नैपड्रैगन 662 / स्नैपड्रैगन 665 के साथ आने वाले वनप्लस फोन है को सितंबर के अंत में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत भारत में 16,000 रुपए (~ $ 213) और 18,000 रुपए (~ $ 240) के बीच हो सकती है। साथ ही ‘Clover’ कोडनेम वाला एक फोन भी सामने आया है, जिसमें 4 जीबी रैम के साथ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिखा है। डिजाइन के मामले में सस्ता फोन नॉर्ड जैसा ही हो सकता है। इसमें कैमरा फोन के लेफ्ट साइड में दिया जाएगा, ऐसा माना जा रहा है। नए डिवाइस के क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, सेल्फी के लिए इसमें सिंगल कैमरा सेंसर ही मिलेगा। हालांकि, सामने आया है कि सस्ते नॉर्ड में 30W फास्ट चार्जिंग का सपॉर्ट नहीं मिलेगा और 18W चार्जिंग मिलेगी।





















