OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां

Join Us icon

OnePlus इन दिनों अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Nord N10 का सक्सेसर है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन मिड रेंज का अफोर्डेबल डिवाइस है। 91mobiles और टिपस्टर OnLeaks ने मिलकर इस स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी एक्सक्लुसिव जानकारी शेयर की है। वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन फ्लैट डिस्प्ले, सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus Nord N20 5G का डिजाइन पिछले साल के Nord N10 से काफी अलग होगा। यहां हम आपको OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स और डिज़ाइन के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus Nord N20 का डिजाइन

अपकमिंग OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन का डिजाइन देखने से पता चलता है कि इस फोन में iPhone 12 और iPhone 13 की तरह फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन की डिस्प्ले पैनल में बाएं कॉर्नर पर सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन के दाएं फ्रेम में पावर बटन दिया गया है। इसके साथ ही बाएं ओर वॉल्यूम बटन और SIM कार्ड ट्रे दी गई है।

इसके साथ ही फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में दो बड़े कैमरा सेंसर और एक छोटा कैमरा सेंसर दिया गया है।

OnePlus Nord N20 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Nord N20 स्मार्टफोन के बारे में रूमर्स हैं कि इस फ़ोन में 6.43-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 5G SoC दिया जाएगा। इसके साथ ही कैमरा की बात करें तो वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर और तीसरा कैमरा सेंसर भी 2MP का होगा। सेल्फी कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। OnLeaks का मनना है कि वनप्लस के इस फ़ोन का साइज़ 159.8 x 73.1 x 7.7mm हो सकता है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

OnLeaks और 91Mobiles ने जो रेंडर शेयर किए हैं वे OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन के हैं। हालांकि इस बात की भी संभावनाएं है कि ये OnePlus Nord CE2 5G स्मार्टफोन के भी हो सकते हैं। OnePlus Nord N20 5G के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बैंचमार्क और दूसरे सर्टिफिकेशन्स लिस्टिंग के ज़रिए ज़्यादा जानकारी मिलेगी। यह भी पढ़ें : iQoo Z5 Cyber Grid Edition स्मार्टफोन 64MP कैमरा, Snapdragon 778G 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here