Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Join Us icon

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपने अपकमिंग Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च का ऐलान कर दिया है। Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को लॉन्च होना है। रेडमी का यह स्मार्टफ़ोन कुछ हफ़्तों पहले चीन में लॉन्च किए Redmi Note 11 5G स्मार्टफ़ोन का रिबैज वर्जन हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही है कि Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स Redmi Note 11 5G जैसी ही होंगी। रेडमी का यह फ़ोन भारत में MediaTek Dimensity 810 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यहां हम आपको Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 11T 5G भारत में होगा लॉन्च

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च को कंफर्म किया है। रेडमी का यह फ़ोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी थी। रेडमी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस स्मार्टफ़ोन के लॉन्च को टीज किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन के लैंडिंग पेज का भी लिंक शेयर किया है। कंपनी ने भले ही इस अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके बारे में काफ़ी जानकारी उपलब्ध है।

Redmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि इस फोन में 6.6-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही इस डिस्प्ले का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके साथ ही रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Xiaomi के अपकमिंग बजट 5G रेडमी स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टपोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी के इस फोन में 5000 mAh की बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro स्मार्टफ़ोन में होगा शानदार 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

redmi-note-11t-5g-to-launch-in-india-on-30-november

Redmi Note 11T 5G की कीमत

Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि उसका बजट 5G स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नंवबर को लॉन्च होगा। Moneycontrol की रिपोर्ट की माने तो भारत में Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन को 16,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह क़ीमत इस स्मार्टफ़ोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की हो सकती है। इसके साथ ही रेडमी का यह फ़ोन 6GB + 128GB और 8GB + 128GB ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है, जिसकी कीमत क्रमश: 17,999 रुपये और 19,999 रुपये हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here