OnePlus Nord N7 Pro की फोटो लीक, 9000mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर की जानकारी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/11/OnePlus-Nord-N7-Pro-leak-photo.jpg

वनप्लस से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपना नया मोबाइल OnePlus Nord N7 Pro बना रही है जिसे आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये वनप्लस नोर्ड एन7 प्रो की रेंडर इमेज, स्पेसिफिकेशन्स और इंडिया लॉन्च टाइमलाइन की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हुई है।

OnePlus Nord N7 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

इं​डस्ट्री सोर्स से मिली सूचना के अनुसार वनप्लस कंपनी अगले साल यानी 2027 की पहली तिमाही में नोर्ड एन7 प्रो को भारतीय बाजार में उतार सकती है। जानकारी के मुताबिक यह अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन फरवरी या फिर मार्च महीने में अनाउंस किया जा सकता है। हालांकि अभी पुख्ता लॉन्च टाइमलाइन के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

OnePlus Nord N7 Pro डिजाइन

91मोबाइल्स को मिली फोटो में कथित वनप्लस नोर्ड एन7 प्रो का रियर डिजाइन दिखाया गया है। मोबाइल का बैक पैनल ग्लासी नजर आ रहा है जो ब्लैक कलर में है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है जो ऊपरी बाईं ओर स्क्वायर शेप में मौजूद है। इसमें समान साइज के चार रिंग लगे हैं जिनमें तीन कैमरा सेंसर और एक एलइडी फ्लैश है।

OnePlus Nord N7 Pro Leak Render

OnePlus Nord N7 Pro की फोटो में मोबाइल का साइड फ्रेम ब्लू कलर शेड का नजर आ रहा है। फोटो से प्रतीत होता है कि फोन में राउंड कॉर्नर डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। वहीं मोबाइल के लेफ्ट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन लगाया गया है। लगे हाथ बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले OnePlus Nord 7 की फोटो भी इंटरनेट पर लीक हुई थी जिसका डिजाइन आप (यहां क्लिक) कर देख सकते हैं।

OnePlus Nord N7 Pro स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस नोर्ड एन7 प्रो से जुड़ी रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी इस मोबाइल को MediaTek Dimensity 7100 के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है। यह 6नैनोमीटर फैब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गौरतलब है कि अभी तक इंडिया में कोई भी वनप्लस फोन इस प्रोसेसर पर नहीं लाया गया है।

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Nord N7 Pro में पावर बैकअप के लिए 9,000mAh बैटरी दी जा सकती है। इतनी ही पावर वाली बैटरी OnePlus Nord 6 में दी गई है। वहीं अगर भारतीय बाजार में मौजूद वनप्लस ‘एन’ सीरीज के हिसाब से देखें तो OnePlus N6 में 8,000mAh बैटरी दी गई है और N6x व N6 Lite स्मार्टफोन 7,000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं। सामने आई नोर्ड एन7 प्रो की स्पेक्स देखकर माना जा सकता है कि इस मोबाइल के साथ वनप्लस बड़ी बैटरी वाले इंडस्ट्री ट्रेंड को फॉलो करने की कोशिश कर रही है और वनप्लस की ब्रांड स्ट्रेटेजी ऐसे कस्टमर को टारगेट करने की है जो मिड रेंज में लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं।

मार्केट में मौजूद Dimensity 7100 वाले फोंस की प्राइस रेंज देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus Nord N7 Pro का प्राइस 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच रखा जा सकता है। लीक के मुताबिक इस मोबाइल को मार्केट में आने तकरीबन 4 महीने का समय लग सकता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि नोर्ड एन7 प्रो का इंतजार किया ही जाए। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर को Infinix Note Edge, Tecno Pova Curve 2, Lava Virat Curve और Ai+ Nova 2 Power जैसे स्मार्टफोंस में देखा जा चुका हैं।​ चिपसेट के लिहाज से ये मोबाइल्स Nord N7 Pro के प्रतिद्वंदी बन सकते हैं।

27 नवंबर 2026 में इनमें से इनफिनिक्स नोट ऐज 5जी फोन 28,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर बिक रहा है। वहीं पोवा कर्व 2 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये और लावा विराट कर्व का रेट 22,999 से शुरू हो रही है। एआई+ नोवा 2 पावर इस वक्त भारतीय बाजार में सबसे सस्ता MediaTek Dimensity 7100 वाला फोन जो 16,999 की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है। जो ग्राहक वनप्लस नोर्ड एन7 प्रो का इंतजार नहीं करना चाहते, वो इन स्मार्टफोंस को चेक कर सकते हैं।