Oppo, Realme और Vivo के बाद OnePlus भी लॉन्च करेगा टैबलेट, OnePlus Pad का मास प्रोडक्शन हुआ शुरू

OnePlus Pad का मास प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। ऐसे में वनप्लस का यह स्मार्टफोन जून महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon
OnePlus Pad

OnePlus इन दिनों अपने पहले टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वनप्लस की सहयोगी कंपनियां Oppo, Realme और Vivo अपने अपने पहले टैबलेट मार्केट में लॉन्च कर चुके हैं। वनप्लस का टैबलेट मार्केट में OnePlus Pad के नाम से एंट्री कर सकता है। खबरों की माने तो वनप्लस टैबलेट यूरोप और यूरेशियन देशों में मास प्रोडक्शन फेज पर पहुंच चुका है। यानी वनप्लस का यह टैबलेट जल्द ही अन्य मार्केट पर भी लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस टैबलेट के मास प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी @stufflistings की ओर से सामने आई है। यह काफी हद तक पिछली रिपोर्ट के अनुरूप है, जिससे हिंट मिलता है कि डिवाइस इस साल की पहले हाफ में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो सकता है।

OnePlus Pad का मास प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। ऐसे में वनप्लस का यह स्मार्टफोन जून महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस टैबलेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वनप्लस ने फिलहाल इस टैबलेट के लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं है।

OnePlus Smart TV remote official unique design usb type c port google assistant button CEO Pete Lau

OnePlus Pad के अलावा, कंपनी के पास पहले से ही कुछ अन्य डिवाइस हैं, जिनके लॉन्च का इंतज़ार किया जा रहा है। इन डिवाइसेस में नॉर्ड-ब्रांड की स्मार्टवॉच शामिल है। इस स्मार्टवॉच को वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विदेशी बाजार में, चीनी कंपनी इस साल पांच नए उत्पाद लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है, जिसमें वनप्लस 10 प्रो, नॉर्ड सीई 2 लाइट, नॉर्ड 2 टी, 10 आर और 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन शामिल हैं। यह इस साल के अंत तक एक फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकता है क्योंकि कई प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांडों के पास पहले से ही डिवाइस के पोर्टफोलियो में एक फोल्डेबल फोन है। यह भी पढ़ें : Motorola एक बार फिर करेगा अपनी ताकत का प्रदर्शन, 125W फास्ट चार्ज और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Moto Frontier

चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी OnePlus के कई प्रोडक्ट जैसे – OnePlus 10 Pro, Nord CE 2 Lite, Nord 2T, 10R, और 10 Ultra स्मार्टफोन के ओवरसीज मार्केट में लॉन्च का इंताजर किया जा रहा है। इसके साथ ही वनप्लस अपने डिवाइस पोर्टफोलियो में फोल्डेबल स्मार्टफोन के लॉन्च का इंतजार कर रहा है। यह भी पढ़ें : Vivo X80 सीरीज, Vivo X Fold और iQOO Neo 6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here