Motorola एक बार फिर करेगा अपनी ताकत का प्रदर्शन, 125W फास्ट चार्ज और 200MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Moto Frontier

Motorola Moto Frontier स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी और 125W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

Join Us icon

Motorola को लेकर है कि कंपनी जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला ने कुछ हफ्ते पहले ही भारत में Edge 30 Pro स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसका कोडनेम Frontier है। कंपनी ने फिलहाल अपकमिंग Motorola Moto Frontier स्मार्टफोन के लॉन्च का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। Lenovo China के मोबाइल फोन बिजनेस डिपार्टमेंट के जनरल मैनेजर ने मोटोरोला के 125W चार्जिंग अडेप्टर का फोटो शेयर किया है।

खबरों की माने तो अपकमिंग Moto Frontier स्मार्टफोन 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। यहां हम आपको मोटोरोला के अपकमिंग फ्लेगशिप Moto Frontier स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Motorola Moto Frontier स्पेसिफिकेशन्स

Motorola को लेकर अटकलें हैं कि कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Frontier नाम से जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से ठीक पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं। Motorola ने अपने 125W चार्जिंग अडेप्टर को टीज किया है जिसका वजन 130 ग्राम है।

Motorola Frontier design

रिपोर्ट्स की माने तो Motorola का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन जुलाई में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के अपडेटेड Snapdragon फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसका मॉडल नंबर SM8475 है। यह चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 SoC के मुक़ाबले काफ़ी इंप्रूवमेंट्स के साथ आएगा।

मोटोरोला के इस स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन रेंडर भी पहले लीक हो चुका है। मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फ़ोन में 194MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2X जूम वाला 12MP टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश किया जाएगा।

Moto 125W Fast Charge

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन में कर्व डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। फोन में 60MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। रिपोर्ट की माने तो इस फोन में 6.67-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz और HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा, अमेजन पर हुआ लिस्ट जानें खूबियां

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 4500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 30W/50W वायरलेस चार्जिंग और 125W फास्ट वायर चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर आधारित MyUX पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : POCO X4 Pro 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here