
OnePlus स्मार्टफोन के साथ साथ स्मार्ट टीवी, ऑडियो और वीयरेबल्स भी लॉन्च करता है। वनप्लस ने कंफर्म किया है कि वह इन दिनों फ्लैगशिप OnePlus 10 सीरीज पर काम कर रहा है। इसके साथ ही कंपनी नए बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के सीईओ पीट लाऊ ने कंफर्म किया है कि OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को जनवरी में महीने में लॉन्च किया जाएगा। पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि वनप्लस स्मार्टफोन के साथ-साथ नए स्मार्ट टीवी पर भी काम कर रहा है।
[Exclusive] OnePlus will soon launch new smart TVs in India. As per the intel that I’ve received, we can expect (at least) a 32-inch and a 43-inch variant.#OnePlus
— Mukul Sharma (@stufflistings) December 20, 2021
OnePlus जल्द ही इन नए स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च करेगा। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। टिपस्टर मुकुल का कहना है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी 32 और 43 इंच के साइज़ में लॉन्च किए जा सकते हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वनप्लस के ये अपकमिंग स्मार्ट टीवी अफोर्डेबल प्राइस रेंज में लेटेस्ट Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किये जा सकते हैं।
OnePlus के पोर्टफोलियो में फिलहाल तीन टीवी सीरीज है। कंपनी के प्रीमियम स्मार्ट टीवी Q सीरीज के साथ पेश किए जाते हैं। वहीं कंपनी अपनी Y सीरीज और U सीरीज के साथ अफोर्डेबल स्मार्ट टीवी पेश करता है। हमारा मानना है कि वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी Y-सीरीज के तहत पेश किए जा सकते हैं। वनप्लस अपने नए स्मार्ट टीवी के साथ भारत में Realme, Xiaomi, और दूसरे ब्रांड के स्मार्ट टीवी को टक्कर देने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल ये स्मार्ट टीवी कब लॉन्च होंगे इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि ये टीवी मार्केट में 2022 के पहले हाफ में एंट्री कर सकते हैं। यह भी पढ़ें : OPPO Find X4 सीरीज के स्मार्टफोन Dimensity 9000 और Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ फ़रवरी या मार्च महीने में होंगे लॉन्च
OnePlus Nord 2 CE जल्द होगा ल़ॉन्च
OnePlus जल्द ही नया बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 CE को लॉन्च कर सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। यह स्मार्टफोन Nord CE का सक्सेसर है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 900 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP OmniVision सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो लेंस दिया जाएगा। OnePlus Nord 2 CE के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro का ख़त्म होगा इंतज़ार, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ जनवरी में करेगा धमाकेदार एंट्री





















