
फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर OnePlus कंपनी उन ब्रांड्स में से एक है जिसने चुनिंदा स्मार्टफोंस के दम पर ही बाजार के एक बड़े हिस्से को अपना फैन बना लिया है। पिछले दिनों OnePlus 8 सीरीज़ को लॉन्च करने के बाद इस कंपनी ने एक बार फिर हाईएंड फ्लैगशिप सेग्मेंट में दमदार एंट्री ली है। पिछले कुछ दिनों से वनप्लस के एक नए स्मार्टफोन OnePlus Z की खबरे आ रही है। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि यह फोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है जहां मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।
OnePlus का आगामी स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। यहां फोन के नाम का खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इसे OnePlus AC2003 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। मीडिया में चर्चा है कि यही फोन OnePlus Z नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच की यह लिस्टिंग कल यानि 1 जून की है और इसमें फोन की रैम व प्रोसेसेर जैसी कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
OnePlus AC2003 यानि कथित वनप्लस ज़ेड को गीकबेंच पर एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस बताया गया है। यहा फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने का खुलासा हुआ है जिसके साथ मदरबोर्ड की जगह ‘Lito’ लिखा गया है। सर्टिफिकेशन्स में यह साफ कर दिया गया है कि यह फोन क्वॉलकॉम के ही चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन में स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : Flipkart पर दिखा Samsung Galaxy A31, 5,000एमएएच बैटरी के साथ 4 जून को होगा लॉन्च
OnePlus के इस नए फोन को गीकबेंच पर 12 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। उम्मीद है कि यह फोन का टॉप वेरिएंट होगा और को कंपनी इस फोन को अन्य वेरिएंट्स में भी लॉन्च करेगी। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में जहां इस फोन को 612 प्वाइंट्स मिले हैं वहीं मल्टी-कोर में 1955 स्कोर प्राप्त हुआ है।
लगे हाथ बता दें कि हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर Pete Lau का बयान आया था कि कंपनी अब सस्ते OnePlus फोन भी बनाएगी और इंडिया में बेचेगी। इस इंटरव्यू में पिट का कहना था कि कंपनी नए सस्ते वनप्लस फोन लाना चाहती है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वनप्लस के स्मार्टफोन्स को पहुंचाया जा सके। मीडियो में चर्चा है कि यह सस्ता फोन OnePlus Z की ओर ही ईशारा कर रहा है























