
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग आज इंडिया में ऑफिशियल तौर पर Galaxy M11 और Galaxy M01 को लॉन्च करने वाली है, जिनकी सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। वहीं, अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की मोबाइल ऐप पर 4 जून को लॉन्च होने वाला Samsung Galaxy A31 स्पॉट किया गया है। कंपनी की ऑफिशियल साइट की तरह ही फ्लिपकार्ट पर भी ‘नोटिफाई‘ ऑप्शन जारी कर दिया गया है जो फोन की सेल डेट की जानकारी देगा।
आपको याद दिला दें कि यह सैमसंग ने ‘A’ सीरीज के इस स्मार्टफोन को पहले ही दूसरी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, इंडिया में फोन 4 जून को लॉन्च किया जाना है। उम्मीद है कि इस फोन को इंडिया में ब्लू, व्हाईट, रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, डिवाइस की कीमत 23,000 रुपए के करीब हो सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A20e में लगी आग, Galaxy Note 7 की डरावनी याद हुई ताजा
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A31 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह डिवाइस 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को एंडरॉयड ओएस पर कार्य करता है। वहीं, हैंडसेट में आक्टाकोर (Dual 2.0GHz + Hexa 1.7GHz) प्रोसेसर मौजूद है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में यह फोन मीडियाटेक के हीलियो पी65 चिपसेट पर लॉन्च होगा।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A31 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A31 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है। इसे भी पढ़ें: 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A21s आ रहा है इंडिया, चीनी ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर
उम्मीद है कि इंडिया में फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है तो वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A31 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।






















