OPPO Reno 17 5G लॉन्च कंफर्म! इस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग ओपो मोबाइल

Join Us icon

कई दिनों से खबर आ रही है कि ओपो कंपनी अपनी रेनो सीरीज के नए मोबाइल्स पर काम कर रही है जिन्हें जल्द ही मार्केट में उतारा जा सकता है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी तक अपकमिंग रेनो 17 सीरीज से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सीरीज का बेस मॉडल सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो गया है जहां से OPPO Reno 17 5G फोन की पुष्टि हो गई है।

OPPO Reno 17 5G सर्टिफिकेशन डिटेल

अपकमिंग ओपो स्मार्टफोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन्स साइट NBTC पर लिस्ट किया गया है। यह मोबाइल का मार्केटिंग नेम ‘OPPO Reno17 5G’ रिवील हो गया है ​जिसकी वजह से रेनो 17 नाम की पुष्टि की जा सकती है। वहीं एनबीटीसी पर इस स्मार्टफोन को CPH2975 मॉडल नंबर दिया गया है। लिस्टिंग में हालांकि मोबाइल की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन अब ओपो रेनो 17 का अपकमिंग लॉन्च कंफर्म कहा जा सकता है और माना जा सकता है कि यह मोबाइल चीन के बाहर दूसरे देशों में भी उपलब्ध होगा।

OPPO Reno 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 17 5जी फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फोन में ColorOS 17 दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं लीक्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.84गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

Reno 17 leaked Image

पावर बैकअप के लिए OPPO Reno 17 5G फोन को तगड़ी 7000mAh से लैस कर ग्लोबल मार्केट में उतारा जा सकता है जिसके साथ 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो 17 5जी मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसके तीनों सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। चर्चा है कि ओपो रेनो 17 को कॉम्पैक्ट डिजाइन पर लाया जाएगा जिसमें आईपी69 रेटिंग भी मिलेगी।

OPPO Reno 17 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के अनुसार ओपो रेनो 17 प्रो 5जी फोन को MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 17 Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में गिंबल-स्टाइल स्टेबलाइजेशन तकनीक वाला 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर और 50 मेगापिक्सल ultrawide एंगल लेंस मिलने की उम्मीद है।

Reno 16 Pro

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओपो रेनो 17 प्रो को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार Reno 17 Pro 5G फोन को कंपनी 6.32-इंच 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिल सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल दोनों स्मार्टफोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here