OPPO A55s भी हुआ लॉन्च के लिए तैयार, स्टाईलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ लेगा मार्केट में एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/11/OPPO-Mobile.jpg

OPPO ने अक्टूबर महीने में इंडिया में मिडबजट स्मार्टफोन OPPO A55 लॉन्च किया था जो 15,490 रुपये की शुरूआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ है। यह ओपो मोबाइल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर और 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है तथा 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। वहीं अब खबर आ रही है कि ओपो अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो Oppo A55s नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

Oppo A55s स्मार्टफोन को विभिन्न सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है जहां फोन की लुक, डिजाईन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई अहम डिटेल्स प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि ओपो ए55एस स्मार्टफोन कंपनी के मौजूद डिवाईस ओपो ए55 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। यह मोबाइल फोन पंच होल डिसप्ले डिजाईन पर लॉन्च किया जा सकता है जो मिडबजट सेग्मेंट में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक फोन पर से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन ओपो ए55एस की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है।

OPPO A55s की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट और लीक्स के मुताबिक ओपो ए55एस स्मार्टफोन को 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा जाएगा। इस मोबाइल फोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ 2.04गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन चिपसेट देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि Oppo A55s 4जीबी रैम मैमोरी के बेस वेरिएंट के साथ बाजार में एंट्री लेगा।

OPPO A55

Oppo A55s में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं सर्टिफिकेशन के अनुसार यह मोबाइल फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी। यहां बता दें कि ओपो ए55एस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर में 510 और मल्टी-कोर में 1592 स्कोर प्राप्त हुआ है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स तथा लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी और इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : Oppo Reno7 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन से उठा पर्दा, जानें क्या होंगी खूबियां

OPPO A55 India Price

ओपो ए55 की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ओपो ने अपने इस फोन के 4GB RAM वेरिएंट को 15,490 रुपये तथा 6GB RAM वेरिएंट को 17,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। फोन की फुल डिटेल व स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें