5860mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 12 सितंबर को चीन में लॉन्च होगा OPPO A6i 5G, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/OPPO-A6i-5G-1.jpg

ओप्पो का नया स्मार्टफोन OPPO A6i 5G लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। हाल ही में इसे चीनी टेलीकॉम की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां से इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट जैसी अहम जानकारियां सामने आ गई है। इससे पहले यह फोन गूगल प्ले कंसोल, 3C, TENAA और MIIT डाटाबेस में भी देखा जा चुका है, जिससे यह साफ हो गया था कि कंपनी जल्द ही इसे मार्केट में उतारने वाली है। अब चीन टेलीकॉम लिस्टिंग ने इसकी पूरी तस्वीर लगभग साफ कर दी है।

यह स्मार्टफोन चीन में 12 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा। मॉडल नंबर ‘PKW120’ वाले इस डिवाइस को कंपनी तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शंस में लाएगी। इनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज शामिल होंगे। कलर विकल्पों में यूजर्स को दो ऑप्शंस मिडनाइट ब्लैक और क्लाउडी व्हाइट मिलेंगे। कनेक्टिविटी की बात करें, तो OPPO A6i 5G सभी नेटवर्क बैंड्स यानी 2G, 3G, 4G और 5G को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि यह फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा।
डिजाइन की बात करें, तो OPPO A6i 5G आकर्षक नजर आ रहा है। फोन का साइज 165.71 x 76.24 x 7.99 मिमी रखा गया है, जो हाथ में पकड़ने में आरामदायक होगा। इसमें फ्लैट डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है, जिसमें बीच में पंच-होल सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसके बेजल पतले नजर आ रहे हैं, जबकि नीचे की ओर थोड़ा मोटा चिन दिया गया है। दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर लगाए गए हैं। बैक पैनल भी फ्लैट है और इसमें रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है, जिसमें डुअल कैमरा सेटअप के साथ LED रिंग लाइट दी गई है। डिजाइन देखकर साफ है कि कंपनी ने इसे स्टाइलिश लुक देने पर खास ध्यान दिया है।

डिस्प्ले की बात करें, तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 6.67 इंच का TFT LCD फ्लैट स्क्रीन मिल सकता है, जो 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगा। भले ही यह AMOLED पैनल नहीं है, लेकिन बड़े स्क्रीन साइज और पंच-होल डिजाइन की वजह से यूजर्स को कंटेंट देखने और गेम खेलने का बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और ARM Mali G57 GPU होने की उम्मीद है। देखा जाए, तो यह कॉम्बिनेशन डेली टास्क और लाइट गेमिंग के लिए बढ़िया रह सकता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें, तो इसमें 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। ओप्पो पहले से ही अपने कैमरा-क्वालिटी और एआई फीचर्स के लिए मशहूर है, ऐसे में उम्मीद है कि इसमें पोर्ट्रेट मोड, ब्यूटी मोड और नाइट फोटोग्राफी जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे।

बैटरी की बात करें, तो OPPO A6i 5G में 5860mAh की बैटरी हो सकती है और इसके साथ आपको 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो दिनभर अपने फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

अन्य फीचर्स में डुअल सिम सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट (जो चार्जिंग और ऑडियो दोनों के लिए काम करेगा), USB 2.0 कनेक्टिविटी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकते हैं। यह सब मिलकर इसे मिड-रेंज कैटेगरी में एक और आकर्षक विकल्प बनाता है।

कुल मिलाकर, OPPO A6i 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है जो एक बजट-फ्रेंडली फोन में 5G कनेक्टिविटी, अच्छा कैमरा, दमदार बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं। इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी। इसके लिए यह फिलहाल 12 सितंबर तक का इंतजार करना होगा, जब ओप्पो इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर मार्केट में पेश करेगा।