Oppo A6T 5G और Oppo A6T 4G ग्लोबली लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ हुई एंट्री

Oppo ने ग्लोबल मार्केट में अपनी A-सीरीज के तहत दो नए स्मार्टफोंस Oppo A6T 5G और Oppo A6T 4G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों डिवाइस की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन स्पेसिफिकेशंस से साफ है कि ये फोन बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के ग्राहकों को लुभा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले लाइनअप में Oppo A6t Pro भी आ चुका है। आइए, आगे A6T 5G और A6T 4G की फुल डिटेल्स जानते हैं।
Oppo A6T 5G की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट मिलता है। फोन की ब्राइटनेस 700 निट्स तक जाती है। जबकि HBM मोड में यह 1125 निट्स तक सपोर्ट है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6T 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जिसे Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन 4GB से लेकर 8GB रैम और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शंस में आता है, साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है।
कैमरा सेटअप में Oppo A6T 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा लगाया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए यह फोन 1080p तक सपोर्ट करता है और स्लो-मो व डुअल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स भी हैं।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से यह फोन 5G सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC (रीजन पर निर्भर), USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है।
यदि Oppo A6T 4G की बात करें तो यह भी लगभग इसी डिजाइन और डिस्प्ले के साथ आया है। इसमें भी 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हालांकि इसकी नॉर्मल ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है।
परफॉरमेंस के लिए Oppo A6T 4G में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर दिया गया है। जिसके साथ Adreno 610 GPU मिलता है। यह स्मार्टफोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसमें भी UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है।
Oppo A6T 4G में 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और QVGA मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है। जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p तक है और 10x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में भी 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह Bluetooth 5.0 के साथ आता है। जबकि दोनों ही स्मार्टफोेंस Android-आधारित ColorOS 15 पर रन करते हैं।
Oppo A6T 5G और Oppo A6T 4G उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकते हैं जो बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ अच्छा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। Oppo ने फिलहाल इन स्मार्टफोंस की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सेल से जुड़ी डिटेल्स सामने आ सकती हैं। हम प्राइस आते ही पोस्ट अपडेट करेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।