कल है सबसे सस्ते पॉप-अप कैमरे वाले फोन ओपो एफ11प्रो की पहली सेल, जानें सभी ऑफर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/OPPO-F11-Pro-1.jpg

टेक कंपनी ओपो ने इस महीने की शुरूआत में ही इंडिया में अपनी ‘एफ सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन एफ11 प्रो लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ अब तक का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला है। ओपो एफ11 प्रो रियर पैनल पर जहां 48-मेगापिक्सल का सेंसर सपोर्ट करता है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। ओपो ने एफ11 प्रो को 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है जो कल यानि 15 मार्च को देश में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। यदि आप भी ओपो एफ11 प्रो लेने को इच्छुक हैं तो ओपो इंडिया ने एफ11 प्रो की सेल के साथ ही कई आर्कषक ऑफर्स की शुरूआत भी की है, जिनके साथ 17 मार्च तक यह फोन बेहद शानदार डिस्काउंट और बेनिफिट के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा।

कीमत और उपलब्धता

ओपो एफ11 प्रो कल यानि 15 मार्च से सेल के​ लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस फोन को ओपो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, स्नैपडील और पेटीएम से खरीदा जा सकेगा। आफलाईन प्लेटफॉर्म पर भी यह फोन ओपो के सभी रिटेल स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ओपो एफ11 प्रो की कीमत 24,990 रुपये है तथा यह थंडर ब्लैक और आरोरा ग्रीन कलर में ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा।

ओपो एफ11 प्रो ऑफर्स

ओपो एफ11 प्रो को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के खरीदनें पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त होगा। इसके साथ ही ओपो की ओर से 180 दिनों के लिए एफ11 प्रो का फुल एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है।

इसी तरह आईडीएफसी बैंक ओपो एफ11 प्रो की खरीद पर पूरे एक साल के लिए फ्री मोबाइल इंश्योरेंस दे रहा है।

पेटीएम से ओपो एफ11 प्रो खरीदने पर कस्टमर्स को पेटीएम द्वारा 3,400 रुपये का कैशबैक वाउचर दिया जाएगा।

ओपो एफ11 प्रो के साथ ही यूजर्स को तीन महीने के लिए हंगामा का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा। इस फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए सिर्फ 169 रुपये चुकाने होंगे।

इसी तरह रिलायंस जियो भी ओपो एफ11 प्रो की खरीद पर ग्राहकों को 4,900 रुपये के बेनिफिट प्रदान कर रही है। इसमें जियो यूजर्स को 3.2टीबी डाटा भी प्राप्त होगा।

ओपो एफ11 प्रो स्पेसिफिकेशन्स

ओपो एफ11 प्रो को कंपनी ने 90.90 प्रतिशत के स्क्रीन रेशियो पर पेश किया है। ओपो ने एफ11 प्रो की डिसप्ले को पैनोरैमिक स्क्रीन का नाम दिया है। यह डिसप्ले 6.5-इंच की फुलएचडी+ सपोर्ट वाली है। एफ11 प्रो को ओपो ने एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करता है।

ओपो एफ11 प्रो का कैमरा सेग्मेंट इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह डुअल रियर कैमरा सपार्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का 6पी लेंस प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

ओपो एफ11 प्रो को इंडियन मार्केट में 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। ओपो एफ11 प्रो 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के​ लिए जहां फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी फ्लैश चार्ज 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।