8GB रैम और 5000mAh बैटरी के साथ आ रहा OPPO का नया 5G फोन, जानें लीक लॉन्च डेट

Join Us icon
oppo-f25-india-launch-february-2024-leaked

Oppo की ओर से F सीरीज में Oppo F25 फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Oppo F23 का सक्सेसर होगा जो कि कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। वहीं, अब एक लेटेस्ट अपडेट इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है, जिसमें फोन के मार्च में लॉन्च होने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं फोन की लीक लॉन्च डेट और फीचर्स के बारे में सबकुछ।

OPPO F25 लॉन्च डेट (लीक)

  • टिप्स्टर अभिषेक यादव ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है।
  • अभिषेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है।
  • टिप्सटर की मानें तो Oppo F25 की लॉन्च डेट 5 मार्च 2024 होगी।

OPPO Reno 11F का रिब्रांडेड वर्जन होगा OPPO F25 (लीक)

आपको बता दें कि भारत में आने वाला यह स्मार्टफोन Oppo Reno 11F का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जिसे कंपनी ने हाल ही में थाईलैंड की मार्केट में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

OPPO F25 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • डिस्प्ले: भारत में आने वाला OPPO F25 5G 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश हो सकता है। इस पर FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 10-बिट कलर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में अच्छे अनुभव के लिए ब्रांड Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट का उपयोग कर सकता है।
  • रैम व स्टोरेज: डाटा स्टोर करने के लिए डिवाइस में 8 जीबी रैम+ 256 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके साथ ही 6जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • रियर कैमरा: OPPO F25 5G डिवाइस भारत में शानदार ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें LED फ्लैश के ओमनीविजन OV64B प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV02B10 मैक्रो कैमरा लगाया जा सकता है।
  • फ्रंट कैमरा: वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल पर बातचीत हेतु 32-मेगापिक्सल का Sony IMX615 फ्रंट लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: फोन को चलाने के लिए इसमें 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लंबी चलने वाली 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • अन्य: इस नए ओप्पो फोन को कंपनी IP65 रेटिंग, डुअल सिम 5जी, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाईफाई से लैस कर सकती है।
  • ओएस: OPPO F25 5G भारत में लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 आधारित ColorOS 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here