
एक हफ्ते पहले ही ओपो के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन एफ5 की जानकारी सामनें आई थी। फिलिपिंस में ओपो एफ5 के बैनर लगाए गए थे जिनमें स्थानीय सेलेब्रेटी को फोन के साथ दिखाया गया था। इस नई जानकारी में ओपो एफ5 के डिजाईन और लुक का अहम खुलासा हुआ था। वहीं अब एक बार फिर इस फोन की वीडियो सामनें आई है जिसमें फोन की लुक के साथ ही इसका कैमरा वर्क दिखाया गया है।
क्या आप जानते हैं एंडरॉयड फोन में क्या है डेवलपर्स मोड और क्यों जरूरी है इसे आॅन करना
ABS-CBN Lifestyle ने ओपो एफ की वीडियो सार्वजनिक की है। इस वीडियो में एफ5 के कैमरे से फोटो खींची गई है तथा मेकअप की रिकॉर्डिंग की गई है। इस वीडियो से यह साफ हो गया है कि ओपो एफ5 बेज़ल फ्री होगा तथा 18:9 रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा तथा इसकी बॉडी मैटल यूनिबॉडी डिजाईन से लैस हो सकती है। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं है तथा इसके बैक पैनल पर कैमरा सेटअप दिखाया गया है।
ओपो एफ5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार इस फोन मे 6-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिलेगीा। यह फोन कलर ओएस आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं फोन को 4जीबी या 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है।
4,000एमएएच बैटरी से लैस होगा हुआवई मेट 10
फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की हो सकती है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर एक 20-मेगापिक्सल का कैमरा तथा फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि यह फोन अक्टूबर की 26 तारीख को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कदत रखेगा।



















