
सेल्फी की दुनिया में टेक कंपनी ओपो ने एक ऐसी तकनीक पेश कर दी है जो आज तक किसी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिली है। ओपो की ओर से विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस कैमरा तकनीक से लैस स्मार्टफोन ओपो एफ5 पेश कर दिया गया है। शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस फोन की शुरूआती कीमत 19,990 रुपये रखी गई है तथा यह फोन से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स पर आगामी 9 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1
ओपो एफ5 की बात करें तो यह एक स्पेशल सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। फोन में एफ/2.0 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है एआई टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। यह कैमरा गूगल डाटाबेस के आधार पर स्वयं ही आपकी स्क्रीन टोन, आसपास की रोशनी, बैकग्राउंड, कलर करेक्शन, शार्पनेस और सॉफ्टनेस इत्यादि को मिला कर आपकी सेल्फी को इन्हांस करेगा। वहीं फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

ओपो एफ5 कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 18:9 बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 2160×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस स्क्रीन दी गई है। यह फोन कलरओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है तो मीडियाटेक हेलियो पी23 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी71 जीपीयू मौजूद है।
ओपो के इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। जिनमें 4जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इन दोनों वेरिएंट के अलावा ओपो एफ5 यूथ एडिशन भी पेश किया गया है। 4जी सपोर्ट के साथ ही इस फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।
कीमत की बात करें तो ओपो एफ5 के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये रखी गई है तथा इसका 6जीबी रैम वेरिएंट 24,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। एफ5 का 4जीबी वेरिएंट जहां इस 9 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा वहीं इसके 6जीबी वाले वेरिएंट और और यूथ एडिशन के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।





















