
टेक कंपनी ओपो ने भारत में ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन की शुरूआत करते हुए एफ9 प्रो तथा एफ9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ये दोनों इंडिया के पहले ऐसे फोन हैं जिनमें वॉटरड्रॉप डिसप्ले दी गई थी। कंपन की ओर से ओपो एफ9 को 19,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब अपने फैन्स को खुशखबरी देते हुए दशहरे के मौके पर कंपनी ने एफ9 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। ओपो एफ9 को अब से 18,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।
ओपो एफ9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 90 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 1080 X 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। ओपो एफ9 को एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.2 पर पेश किया गया है। यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 64जीबी की मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।
ओपो एफ9 के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। फोन में वीओओसी फ्लैश चार्ज सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।



















