ओपो ने लॉन्च किया इंडिया में पहला ‘वी’ नॉच वाला स्मार्टफोन एफ9 प्रो, इसमें है 6जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा

Join Us icon

ओपो ने पिछले कई दिनों से इं​डियन स्मार्टफोन यूजर्स को उतावला बनाया हुआ है। ओपो की ओर से जब से एफ9 प्रो को भारत में लॉन्च किए जाने की घोषणा की गई है तब से ही इंडियन टेक मार्केट में इस फोन का इंतजार हो रहा है। इस इंतजार को खत्म करते हुए ओपो इंडिया ने देश में पहला ‘वी’ शेप नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन एफ9 प्रो लॉन्च कर दिया है। ओपो फैन्स को सरप्राइज देते हुए ओपो ने देश में ओपो एफ9 स्मार्टफोन भी पेश किया है।

डिजाईन
ओपो एफ9 प्रो यूं तो कई खूबियों से लैस है लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत है फोन की नॉच डिसप्ले। अब तक जहां स्क्वायर साइज़ की नॉच देखी गई है वहीं ओपो एफ9 प्रो की नॉच ‘वी’ शेप की है। कंपनी ने इस नॉच को ‘वॉटरमार्क नॉच’ का नाम दिया है। यह फोन 90 प्रतिशत के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया गया है। फ्रंट पैनल पर जहां कोई भी फिजीकल बटन नहीं है वहीं बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मौजूद है।

oppo-f9-pro-2

डिसप्ले
फोन में 1080 X 2280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। गौरतलब है कि भारत में लॉन्च होने वाला यह पहला फोन है जिसे इस ग्रेड की प्रोटेक्शन मिली है।

सॉफ्टवेयर
ओपो एफ9 प्रो को एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है। फोन में कंपनी का आॅपरेटिंग सिस्टम कलरओएस 5.2 मौजूद है जो विभिन्न थीम के साथ फोन का यूज़ आर्कषक और आसान बनाता है। आने वाले दिनों में एफ9 प्रो को एंडरॉयड पाई की अपडेट भी मिल जाएगी।

नोकिया ने इंडिया में लॉन्च किए 2 नॉच डिसप्ले वाले फोन, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

हॉर्डवेयर
ओपो एफ9 प्रो में 12एनएम 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आॅक्टा-कोर प्रोसेसर ​दिया गया है जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के हेलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली-जी72 एमपी3 जीपीयू मौजूद होगा।

28 अगस्त को लॉन्च होगा रियलमी 2, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी नॉच डिसप्ले और 4,230एमएएच की बैटरी

रैम व स्टोरेज
ओपो ने एफ9 प्रो को 6जीबी की ताकतवर रैम मैमोरी के साथ भारत में लॉन्च किया है। वहीं फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ओपो एफ9 में 4जीबी की रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी11 प्रो, इसमें है ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले और अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर

फोटोग्राफी
ओपो एफ9 प्रो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.85 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एआई फीचर से लैस है। वहीं ओपो एफ9 में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी व फीचर
ओपो एफ9 प्रो के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम फोन हो जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है।

oppo-f9-pro-3

बैटरी
ओपो एफ9 प्रो को कंपनी द्वारा वीओओसी फ्लैश चार्ज सपोर्ट से लैस किया गया है। इस फीचर के चलते यह फोन 5 ​मिनट के चार्ज में ही 2 घंटो का बैकअप देता है। फोन में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकता है।

कीमत
ओपो एफ9 प्रो को सनराईज़ रेड, ट्वाइलाईट ब्लू और स्ट्रारी पर्पल में खरीदा जा सकता है। ओपो एफ9 प्रो को भारत में 23,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं ओपो एफ9 को 19,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। ओपो के दोनों स्मार्टफोन मॉडल को 31 अगस्त के खरीदा जा सकता है।