Oppo Find X10 सीरीज की नई डिटेल्स लीक, नया Pro Max मॉडल ले सकता है एंट्री

Oppo अपनी अगली फ्लैगशिप Find X10 सीरीज आने वाले महीनों में लेकर आ सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से इस सीरीज को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, अब एक बार फिर टिप्स्टर Digital Chat Station ने डिटेल्स शेयर की हैं। बताया गया है कि कंपनी Oppo Find X10 लाइनअप में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। साथ ही स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए हैं। आइए, आगे आपको डिटेल्स देते हैं।
Oppo Find X10 Pro Max भी ले सकता है एंट्री
लीक के अनुसार, Oppo Find X10 Pro Max भी इस लाइनअप का नया मॉडल हो सकता है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें LIPO पैकेजिंग तकनीक का उपयोग किए जाने की बात कही गई है, जिससे फोन के बेजल्स बेहद पतले और चारों तरफ से लगभग समान हो सकते हैं। खास बात यह है कि पहले इसी मॉडल के 6.89 इंच के 2K डिस्प्ले के साथ आने की चर्चा थी, लेकिन नई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी डिस्प्ले साइज और रिजॉल्यूशन में बदलाव कर सकती है।
प्रोसेसर और कैमरा डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार Find X10 Pro Max में 2nm MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें Samsung के बड़े सेंसर वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिलने की बात समाने आई है। जो HDR इमेजिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ 200MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी दिए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह Oppo का अब तक का सबसे दमदार कैमरा सेटअप हो सकता है।
Find X10 और Find X10 Pro डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार आगामी Oppo Find X10 और Find X10 Pro को एक साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्टैंडर्ड Find X10 में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले और 3nm Dimensity 9600 Lite प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि यह चिप मौजूदा Dimensity 9500 का ओवरक्लॉक्ड वर्जन हो सकता है।
यदि Oppo Find X10 Pro की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले और 2nm Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि Pro Max भी इन्हीं मॉडलों के साथ आएगा या बाद में पेश किया जाएगा।
लीक में यह भी दावा किया गया है कि Oppo ब्रांड 6.59 इंच डिस्प्ले वाले एक और कॉम्पैक्ट मॉडल की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें भी Dimensity 9-सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, अभी नाम सामने नहीं आया है।
नई रिपोर्ट के बाद सबसे बड़ा सवाल Find X10 Ultra को लेकर हो रहा है। क्योंकि उम्मीद यह भी है कि कंपनी Ultra मॉडल के लॉन्च को बंद कर सकती है। इसकी जगह Find X10 Pro Max को सबसे बड़ा वैरियंट बनाया जा सकता है। ऐसे में Oppo की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही असल बात सामने आएगी।
यदि आप आगामी महीनों में ओप्पो के कैमरा फ्लैगशिप फोन लेने की इच्छा रखते हैं तो Oppo Find X10 सीरीज के लिए इंतजार कर सकते हैं। वहीं, मौजूदा समय में आप Oppo Find X9 लाइनअप को चुन सकते हैं। हम आपको आगे भी एक्स10 श्रृंखला से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।