प्रीमियम फोन OPPO Find X7 Pro के स्पेसिफिकेशंस और रेंडर हुए लीक, जानें क्या है खास

Join Us icon
oppo-find-x7-pro-specifications-schematic-render-leaked
Highlights

  • OPPO Find X7 सीरीज जनवरी में लॉन्च हो सकती है। 
  • इसमें Find X7 और Find X7 Pro फोंस आ सकते हैं।
  • लीक में प्रो मॉडल के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं।

ओप्पो की फ्लैगशिप सीरीज Find X7 जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें OPPO Find X7 और OPPO Find X7 Pro फोंस पेश किए जा सकते हैं। हालांकि अभी ब्रांड ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन डिवाइस लीक और सर्टिफिकेशन साइट में सामने आए हैं। वहीं, ताजा जानकारी में टिपस्टर ने प्रो मॉडल के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। आइए, आगे इसकी डिटेल जानते हैं।

OPPO Find X7 Pro रेंडर डिटेल (लीक)

  • माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने ओप्पो फाइंड एक्स7 प्रो के रेंडर और स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।
  • आप इमेज रेंडर में देख सकते हैं कि फोन के बैक पैनल पर एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल है।
  • रेंडर में गोलाकार कैमरा हैसलब्लैड ब्रांडिंग और दो पेरिस्कोप लेंस मिलने की की डिटेल सामने आई है। एलईडी फ्लैश को स्मार्टफोन के ऊपर लेफ्ट साइड पर देखा जा सकता है।
  • राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन देखे जा सकते हैं। वहीं, डिवाइस के बैक पैनल पर नीचे ब्रांडिंग दी जा सकती है।
  • फाइंड एक्स7 प्रो स्मार्टफोन में वनप्लस स्मार्टफोन की तरह लेफ्ट साइड पर अलर्ट स्लाइडर दिया जा सकता है।
  • फ्रंट साइड पर गौर करें तो मोबाइल पंच-होल कट-आउट वाला है। यह भी लग रहा है जिसमें स्लिम बेजेल्स होंगे।

OPPO Find X7 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार डिवाइस का मॉडल नंबर PHZ110 और PHY110 है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में परफॉरमेंस को तगड़ा बनाने के लिए हाल ही में आया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • कैमरा: Find X7 Pro स्मार्टफोन में हैसलब्लैड क्वाड कैमरा मिलने की उम्मीद है। जिसमें 50MP का Sony LYT 900 लेंस डुअल कन्वर्जन गेन (DCG) तकनीक के साथ मिल सकता है। इस सेंसर के साथ 2.7x ऑप्टिकल जूम और 1/1.56 इंच 50MP का Sony IMX 890 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony IMX 858 दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है।
  • ओएस: यह डिवाइस एंड्रॉइड 14 आधारित कलर ओएस 14 पर काम कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here