
ओपो अगले हफ्ते की 19 जून को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन ‘फाइंड एक्स’ टेक जगत के सामनें लाने वाली है। ओपो 19 जून को पेरिस में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से ओपो फाइंड एक्स पहली बार टेक जगत में दस्तक देगा। ओपो का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही जहां चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ था वहीं इस फोन के लेकर एक और नया लीक सामनें आया है जिसमें फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स बताई गई है।
ट्वीट के जरिये एक टिप्सटर ने ओपो फाइंड एक्स की स्पेक्स शीट शेयर की है जिसमें फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स बताई गई है। इस शीट से पता चला है कि ओपो फाइंड एक्स 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की बड़ी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। ओपो द्वारा जारी फाइंड एक्स के टीज़र में यह पहले ही साफ हो चुका है कि कंपन इस फोन को फुल बेजल लेस डिसप्ले पर उतारेगी। शीट के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर पेश किया जाएगा जिसके साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा।
It will ? pic.twitter.com/gGVee89jg5
— Hinshal Sharma (@hinshal008) June 13, 2018
ओपो फाइंड एक्स को इस शीट में 8जीबी रैम से लैस बताया गया है तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिखाई गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाले 20 मेगापिक्सल और 16 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला ही 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
So, here are the full official specification of the Oppo Find X. A 25MP Selfie Camera, 20+16MP Cameras at the rear and a 6.4inch screen! All present in a not so big body!#Oppo#OppoFindX#FindX pic.twitter.com/qgWUNYl7kL
— Ishan Agarwal (@IshanAgarwal24) June 13, 2018
फाइंड एक्स में ओपो की ओर से डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया जाएगा तथा दोनों ही सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क पर काम करेंगे। बेसिक कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ ही फोन में ओटीजी व एनएफसी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,730एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। शीट के अनुसार ओपो इस फोन को ग्लेशियल ब्लू और रेड कलर में पेश करेगी।
माना जा रहा है कि ओपो फांइड एक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे जिनमें से एक वेरिएंट 5एक्स आॅप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा तथा इसमें 3डी फेशियल रेक्ग्नेशन तकनीक देखने को मिलेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और भारत लॉन्च के लिए 19 जून को फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।

















