26 सितंबर को लॉन्च होगा नया ओपो मोबाइल OPPO K9 Pro 5G, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/OPPO-K9-Pro-Launch.jpg

OPPO K9 Pro को लेकर बीते दिनों में कई लीक्स सामने आ चुके हैं। यह ओपो मोबाइल 5G Support के साथ मार्केट में आएगा जिसकी कई स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर सामने आ चुकी है। वहीं अब ओपो की ओर से इस फोन की लॉन्च डेट भी ऑफिशियल कर दी गई है। OPPO K9 Pro 5G Phone आने वाली 26 सितंबर को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा। यह फोन सबसे पहले चीनी बाजार में लॉन्च होगा जिसके बाद अन्य मार्केट्स में एंट्री लेगा।

OPPO K9 Pro 5G Launch

इस नए ओपो मोबाइल की लॉन्च डिटेल्स पर नज़र डाले तो 26 सितंबर को यह स्मार्टफोन चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। चीनी शॉपिंग साइट Suning और JD पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी लाईव किया जा चुका है। ओपो द्वारा जारी लॉन्च टीज़र में OPPO K9 Pro 5G फोन की फोटो शोकेस की गई है जिसमें फोन का रियर डिजाईन सामने आया है। उम्मीद है कि 26 सितंबर को चाइना में लॉन्च होने के बाद यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकता है।

OPPO K9 Pro 5G Specification

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, सर्टिफिकेशन्स साइट और लीक्स के जरिये सामने आई फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो के9 प्रो 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। एंडरॉयड 11 और कलरओएस के साथ ही प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह फोन 12 जीबी रैम पर लॉन्च होगा।

OPPO K9 Pro 5G की टीज़र ईमेज में यह पुख्ता हो गया है कि नया ओपो मोबाइल 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। वहीं इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं ओपो के9 प्रो में 4,500एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है।