इस देश में बैन हुए ओपो मोबाइल्स, कंपनी वेबसाइट को भी सरकार ने हटाया! अब नहीं बिकेगा कोई फोन, पढ़ें पूरी खबर

चाइनीज मोबाइल ब्रांड्स के प्रति भारतीयों का रवैया मिलाजुला ही रहा है। बहुत से लोग चीनी कंपनियों के फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं लेकिन ऑप्शन्स कम होने के चलते इन्हें यूज़ करना पड़ता है। भारत के बाहर भी चीनी ब्रांड मुसीबतों से जूझ रहे हैं। OPPO से जुड़ा नया मामला सामने आया है कि जर्मनी में ओपो की ऑफिशियल वेबसाइट को बंद कर दिया गया है।
जर्मनी में बिकने बंद हुए ओपो मोबाइल्स
ताजा खबर के अनुसार कंपनी की ऑफिशियल जर्मनी वेबसाइट को पूरी तरह से ‘खाली’ कर दिया गया है। यानी इस वेबसाइट पर हर तरह के स्मार्टफोन व प्रोडक्ट्स को हटा दिया गया है तथा सभी की लिस्टिंग डिलीट कर दी गई है। आपको बता दें कि जर्मनी में चीनी ब्रांड ओपो के मोबाइल फोन व अन्य प्रोडक्ट्स पहले से ही बेचने बंद किए जा चुके थे।
अब कंपनी वेबसाइट से हर तरह के प्रोडक्ट्स व बैनर्स को भी हटा दिया गया है। फिलहाल ओपो जर्मनी वेबसाइट पर सिर्फ UEFA Champions League का एक बैनर लगा है। आप इस वेबसाइट को (यहां क्लिक कर) देख सकते हैं। गौरतलब है कि जर्मनी में सिर्फ OPPO नहीं बल्कि चीनी ब्रांड Oneplus को भी बैन किया जा चुका है और वहां वनप्लस स्मार्टफोंस की सेल भी रोकी जा चुकी है।
क्यों बैन हैं ओपो और वनप्लस फोन
गौरतलब है कि फिनिश कंपनी Nokia ने पेटेंट उल्लंघन से जुड़े एक मामले में ओपो और वनप्लस पर केस दायर किया था। इसी मामले में म्यूनिक कोर्ट ने दोनों चीनी ब्रांड्स को दोषी करार देने हुए इन्हें देश में बैन किया था। नोकिया का आरोप था कि ये दोनों ब्रांड अपने मोबाइल्स में जिस 5जी टेक्नोलॉजी का यूज़ कर रहे थे उसका पेटेंट सिर्फ नोकिया के पास था और Nokia 5G technology का लाइसेंस भी ओपो वनप्लस ने नहीं लिया था।
इन देशों में भी बंद हो सकता है ओपो और वनप्लस का मोबाइल बिजनेस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाली 30 जून के बाद ओपो फ्रांस में भी अपना बिजनेस बंद कर सकती है। इसी तरह आने वाले दिनों यूरोप के अन्य बाजारों में भी ओपो व वनप्ल्स दोनों के फोन बिकने बंद हो सकते हैं। गौरतलब है कि नोकिया ने फ्रांस, स्पेन, फिनलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड्स और ग्रेट ब्रिटेन में भी OPPO और Oneplus के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा है और इनपर फैसला आना अभी बाकी है।