
पिछले महीने ही ओपो ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में बेहद ही स्टाइलिश और अनूठा स्मार्टफोन फाइंड एक्स लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया जा चुका है। देश में इस फोन की कीमत 59,990 रुपये रखी गई है। हाई बजट वाले इस शानदार स्मार्टफोन के बाद कंपनी अब इसका सस्ता वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही हैै। चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर ओपो के इस स्मार्टफोन को देखा गया है जहां से फोन की जानकारी मिली है।
ओपो के इस आगामी स्मार्टफोन को टेना पर ओपो पीएएचएम00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लीक में पता चला है कि इस नए स्मार्टफोन का डिजाईन पूरी तरह से ओपो फांइड एक्स जैसा होगा। यानि इस फोन में भी स्लाईडर कैमरा होगा जो फोटो की कमांड देने पर ही बाहर आएगा। लिस्टिंग में फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामनें नहीं आई है लेकिन इतना जरूर तय है कि ओपो इस वेरिएंट को सस्ती कीमत पर लॉन्च करेगी।
ओपो फाइंड फाइंड एक्स की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 93.08 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है। फोन में 6.4-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई है। फ्रंट पैनल पर सिर्फ नीचे की ओर हल्का से बेजल मौजूद है तथा अन्य तीन किनारें पूरी से स्क्रीन को छू रहे हैं। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलर ओएस 5.1 पर पेश किया गया है जिसके साथ क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 8जीबी की रैम मैमोरी तथा 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 630जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है तथा इसमें 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन 3डी फेस अनलॉक तकनीक से लैस है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। 4जी के साथ ही यह फोन 5जी कनेक्टिविटी क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो फाइंड एक्स में 3,730एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं कपंनी ने फाइंड एक्स का लेंबोरगिनी एडिशन भी पेश किया है जो सुपर वीओओएसी चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कीमत की बात करें तो ओपो फाइंड एक्स को 59,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। जो 30 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा 3 अगस्त से देशभर में आॅफलाईन चैनल्स पर उपलब्ध हो जाएगा।



















