
ओपो के आगामी स्मार्टफोन आर17 और आर17 प्रो को लेकर काफी समय से लीक्स सामनें आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी ओपो के इस आगामी स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में ओपो आर17 के साथ ही ओपो आर17 प्रो को भी शामिल किया गया है। टेना की लिस्टिंग के दोनों फोन के डिजाईन और लुक के साथ ही फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।
टेना पर ओपो आर17 के साथ ही ओपो आर17 प्रो को भी लिस्ट किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना के मुताबिक ये दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे। ओपो आर17 प्रो में जहां फ्रंट पैनल पर अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है वहीं ओपो आर17 में कंपनी बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। लीक के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट के अलावा दोनों मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स समान होगी।

ओपो आर17 व आर17 प्रो को कंपनी द्वारा बड़ी ऐज़ टू ऐज़ बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर चारों ओर बेहद ही हल्के बेजल्स दिए जाएंगे तथा उपरी हिस्से में वी शेप की छोटी सी नॉच मौजूद होगी। दोनों फोन मॉडल्स में 6.3-इंच की ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। टेना के अनुसार यह फोन वाटरप्रूफिंग की क्षमता से भी लैस हो सकता है।
गूगल ने एंडरॉयड पी के नाम का किया खुलासा, नए ओएस का नाम होगा एंडरॉयड 9 पाई
ओपो अपने इस आगामी फोन को ग्लास डिजाईन पर पेश कर सकती है। इसके बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो एलईडी फ्लैश से लैस होगा। दोनों मॉडल्स की रैम व प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी तो इस लिस्टिंग में नहीं मिली है लेकिन बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए इसमें वीओओसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,415एमएच की बैटरी दी जा सकती है।
अभी करें अपने फोन में एंडरॉयड 9 पाई को डाउनलोड, जानें तरीका
गौरतलब है कि ओपो आने वाले दिनों में भारत में एफ9 प्रो नाम के स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसकी घोषणा कंपनी पहले ही कर चुकी है। लुक और डिजाईन में ओपो आर17 व आर17 प्रो काफी हद तक एफ9 प्रो जैसे लगते हैं। लिहाजा देखना यह है कि जल्द ही इंडिया आने वाला एफ9 प्रो अंडर डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा या नहीं।


















