
ओपो ने इसी साल ‘वी’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच आधारित स्मार्टफोन आर17 लॉन्च किया था। आर17 की सफलता के बाद कंपनी अब इस फोन का नया वर्ज़न लाने की तैयारी कर रही है। ओपो अपने इस फोन को आर19 नाम के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी की ओर से हालांकि आर19 के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक ताजा लीक में सामने आया है कि ओपो का यह शानदार स्मार्टफोन नए साल की पहली तिमाही में ही लॉन्च कर दिया जाएगा। इस लीक में ओपो आर19 के मोबाइल कवर की फोटो भी शेयर की गई है।
ओपो आर19 से जुड़े इस ताजा लीक में फोन के कवर को दिखाया गया है। इस कवर के बैक पर वर्टिकल शेप मे कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के पता चल रहा है कि ओपो अपने इस फोन में डुअल रियर कैमरा देगी जो फोन के बैक पैनल पर बीच में स्थित होगा। कवर में इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर का होल भी बना हुआ है। यदि इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है तो साफ है कि ओपो आर19 को कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पर लॉन्च नहीं करेगी।
सैमसंग ला रही है ऐसा फोन जिसमें नहीं होंगे स्पीकर, डिसप्ले से ही निकलेगा साउंड
ओपो आर19 के इस कवर में उपर की ओर भी एक बड़ा होल नज़र आया है जो साईज में रियर कैमरा सेटअप जितना ही है। कुछ रिपोर्ट्स में जहां यह कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है तो कुछ लीक्स का कहना है कि ओपो आर19 में इन-डिसप्ले फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। ओपो आर19 को लेकर पहले सामने आए लीक के अनुसार भी फोन की डिसप्ले पर कोई फिजिकल बटन या नॉच नहीं दी जाएगी।
ओपो आर19 की पहले सामने आई फोटो की बात करें तो इसमें फोन में बड़ी बेजल लेस डिसप्ले दिखाई गई है जिसमें बॉडी पार्ट न के बराबर दिया गया है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। ओपो आर19 की डिसप्ले पर सिंगल सेंसर मौजूद है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं डिसप्ले पर ही नीचे की ओर इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी लीक हुई फोटो में दिखाया गया है। फोन के दांए पैनल पर पावर बटन और बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर दिया गया है।
देखें लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई पर चलने वाले स्मार्टफोंस की पूरी लिस्ट
फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा वर्टिकल शेप में फोन के बीच में दिया गया है जिसके ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। कैमरा सेटअप के नीचे ओपो का लोगो लगा हुआ है। सामने आई फोटो में ओपो आर19 के नीचले पैनल पर 3.5एमएम ऑडियो जैक तथा यूएसबी पोर्ट भी दिखाई दिया है। फोन के उपर व नीचे की ओर एंटिना बैंड डिजाईन मौजूद है।
भारत में जल्द लॉन्च होगा 48-मेगापिक्सल कैमरे वाला ऑनर वी20, इसमें है 3डी कैमरा
ओपो की ओर से हालांकि अभी तक आर19 को लेकर कोई जानकरी नहीं दी गई है। वहीं फोन की लीक हुई फोटो तथा फोन के कवर की लीक हुई फोटो में भी अंतर प्रकट हुए हैं। ऐसे में ओपो आर19 के डिजाईन पर अभी कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इस बात को प्रबलता से माना जा रहा है कि ओपो आर19 मार्च महीने तक टेक मंच पर ऑफिशियली पेश कर दिया जाएगा।






















Comments are closed.