[Exclusive] OPPO Reno 10 सीरीज जुलाई में आएगा इंडिया, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/OPPO-Reno-10-series-launch.jpg
Highlights

OPPO Reno 10 Series मई महीने में चाइना में लॉन्च की जा चुकी है, जिसके बाद इस फोन के इंडिया लॉन्च की खबर है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि कंपनी अपनी नई रेनो 10 सीरीज को जुलाई महीने में इंडिया में लॉन्च कर देगी। वहीं सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि भारत में बिकने वाले ये ओपो मोबाइल प्रोसेसर और कैमरा के मामले में चीनी मॉडल से काफी अलग होंगे।

ओपो रेनो 10 सीरीज इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

हमें मिली जानकारी के अनुसार कंपनी की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ शामिल होंगे जो जुलाई में इंडिया में लॉन्च होंगे। फिलहाल कोई पुख्ता लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि यह महीने के शुरूआती सप्ताह में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी इसी महीने ओपो रेनो 10 सीरीज इंडिया लॉन्च को टीज करना भी शुरू कर देगी।

चीनी वेरिएंट से अलग होगा Reno 10 इंडियन वेरिएंट

रिपोर्ट्स का मानें तो OPPO Reno 10 स्मार्टफोन को इंडिया में चीनी वेरिएंट से अलग प्रोसेसर, डिजाइन और कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

OPPO Reno 10 सीरीज डिटेल लीक