एक बार फिर कम हुई Oppo Reno 2F की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस

Oppo Reno 2F की कीमत में 2000 रुपए की कटौती कर दी गई है। कंपनी ने पिछले साल रेनो 2 सीरीज के अंदर इस फोन को पेश किया था। वहीं, ओप्पो ने कुछ समय पहले ही Oppo Reno 2F की कीमत में कटौती की थी, जिसके बाद डिवाइस 23,990 रुपए में सेल किया जा रहा था। वहीं, अब फोन की कीमत 21,990 रुपए कर दी गई है। फोन कम कीमत के साथ अमेजन इंडिया पर भी लिस्ट है।
Oppo Reno 2F की कीमत में कटौती की बात करें तो हमें यह जानकारी अपने रिटेल सोर्स द्वारा मिली है। डिवाइस कम कीमत के साथ ऑफलाइन बाजार और ऑनलाइन मार्केट में खरीदा जा सकता है। पिछले साल अगस्त में ओप्पो ने Reno 2F को 25,990 रुपए कीमत के साथ Reno 2 और Reno 2Z के साथ लॉन्च किया था।
Oppo Reno 2F की स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट व बैक दोनों पैनल्स को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Oppo Reno 2F इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसमें स्क्रीन पर क्लिक करते ही फोन अनलॉक हो जाता है। इसे भी पढ़ें:
Oppo Reno 2F को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी70 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2F इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का Samsung GM1 सेंसर है।
Oppo Reno 2F के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2F डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 4.2 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।