OPPO Reno5 सीरीज़ का हुआ आगाज, 64एमपी कैमरा और 65वाॅट फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स के साथ हुई एंट्री

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/12/OPPO-Reno5-.jpg

OPPO ने टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘रेनो सीरीज़’ का विस्तार किया है। कंपनी की ओर अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ओपो रेनो 5 सीरीज़ को पेश कर दिया गया है जिसके तहत OPPO Reno 5 और OPPO Reno 5 Pro स्मार्टफोन लाॅन्च किए गए हैं। ये दोनों ही डिवाईस 5G सपोर्ट करते हैं जो फिलहाल चीनी बाजार में ही सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 64 मेगापिक्सल क्वाॅड कैमरा, 65वाॅट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और लार्ज डिसप्ले कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जो ओपो रेनो 5 सीरीज़ को अन्यों से खास और ताकतवर बनाते हैं।

OPPO Reno5 5G

ओपो रेनो 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.43 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया है। यह एक ओएलईडी डिसप्ले है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस ओपो फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर रन करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च हुआ है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 620 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

OPPO Reno5 Pro 5G

ओपो रेनो 5 प्रो की बात करें तो कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लाॅन्च किया गया है। यह फोन भी ओएलईडी डिसप्ले पैनल पर बना है जो 23डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन कलरओएस 11 आधारित एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के डायमनसिटी 1000+ चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी77 एमसी9 जीपीयू दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 4,350एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है और यह भी 65वाॅट सुपर फ्लैश चार्ज SuperVOOC 2.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक पर काम करती है।

यह भी पढ़ें: 7,000एमएएच बैटरी वाला Samsung Galaxy M12 वेबसाइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

फोटोग्राफी

दोनों ही स्मार्टफोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए ये दोनों डिवाईस एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं।

वेरिएंट्स व प्राइस

ओपो की ओर से ये दोनों ही स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लाॅन्च किए गए हैं। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है तथा बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OPPO Reno5 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 2699 युआन (तकरीबन 30,400 रुपये) तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट को 2999 युआन (तकरीबन 33,800 रुपये) में लाॅन्च किया गया है। इसी तरह OPPO Reno5 Pro का 8 जीबी रैम तथा 12 जीबी रैम वेरिएंट क्रमशः 3399 युआन (तकरीबन 38,000 रुपये) तथा 3799 युआन (तकरीबन 42,700 रुपये) की कीमत पर लाॅन्च हुआ है।