ओपो रेनो लाइट की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, स्पेसिफिकेशन्स का भी हुआ खुलासा

रियलमी के रूप में हिट सब-ब्रांड पेश कर चुकी टेक कंपनी ओपो अब फ्लैगशिप सेग्मेंट के लिए भी नया सब-ब्रांड लाने जा रही है। ओपो की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि कंपनी नई ब्रांड सीरीज़ पर काम कर रही है और इसे ओपो रेनो के रूप में बाजार में उतारेगी। OPPO Reno आने वाली 10 मार्च को टेक मंच पर पहली बार दस्तक देगा। चर्चा है कि ओपो रेनो के तहत 5 मॉडल्स लॉन्च किए जाएंगे, जिनमें ओपो रेनो प्रो, रेनो प्लस, रेनो लाइट, रेनो ज़ूम और रेनो यूथ शामिल हो सकते हैं। इनमें से ही एक OPPO Reno Lite को चीनी सर्टिफिकेशन्स टेना पर लिस्ट कर दिया गया है जहां फोन की फोटोज़ के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिली है।
टेना लिस्टिंग
टेना पर OPPO Reno Lite को PCAT10 और PCAM10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि यह फोन 1 मार्च को ही टेना पर लिस्ट हो गया था, लेकिन उस वक्त फोन की फोटो पर इस लिस्टिंग में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब टेना द्वारा इस लिस्टिंग को अपडेट कर दिया गया है और फोन की फोटो को भी शामिल कर दिया गया है। ओपो रेनो लाइट की इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह भी साफ हो गया है कि ओपो रेनो ब्रांड के तहत कम कीमत वाले फोन की शामिल रहेंगे वहीं दूसरी ओर इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लॉन्च से पहले सामने आ गई है।
ओपो रेनो डिजाईन
OPPO Reno Lite की फोटो के टेना पर लिस्ट होने से इसके लुक और डिजाईन की जानकारी भी मिली है। फोटो के सामने आने से पता चला है कि ओपो रेनो लाइट को बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा जिसके उपरी ओर छोटी सी वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद रहेगी। हालांकि फोटो से यह क्लियर नहीं हो पाया है कि यह नॉच ‘वी’ की होगी या ‘यू’ शेप की। डिसप्ले के चारों किनारें बेहद ही मामूली बेजल्स वाले होंगे। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर तथा बाएं पैनल पर पावर बटन दिया गया है। यह भी पढ़ें : 4जीबी रैम व 4,230एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OPPO A7n, जानें इसके दमदार फीचर्स
Reno Lite के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। रियर कैमरा सेटअप की वर्टिकल शेप के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ‘डिजाईन बाइ ओपो’ लिखा हुआ है। गौरतलब है कि रियलमी ब्रांड के पहले फोन पर भी ‘ओपो’ की ब्राडिंग दी गई थी तथा बाद में ‘रियलमी’ की ब्रांडिंग आने लगी। रेनो ब्रांड के फोंस में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है।
ओपो रेनो स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई डिटेल्स के अनुसार OPPO Reno Lite में 6.5-इंच की बड़ी डिसप्ले देखने को मिलेगी। हालांकि डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ओपो रेनो को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है तथा लीक के मुताबिक प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी70 चिपसेट देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कंपनी की ओर से रेनो लाईट को दो रैम वेरिंएट्स में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Moto G8 की रेंडर ईमेज हुईं लीक, तीन कैमरे के साथ इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस
OPPO Reno Lite का एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी तथा 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ओपो रेनो लाइट एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर एक कैमरा सेंसर जहां 16-मेगापिक्सल का होगा वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि भी टेना लिस्टिंग में हो चुकी है। बहरहाल OPPO Reno Lite व अन्य वेरिएंट्स की पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।