OPPO Reno 12 Pro 5G अगले महीने हो सकता है लॉन्च, BIS और इन सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • ओप्पो रेनो 12 प्रो CPH2629 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ है।
  • इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 4,880mAh की बैटरी हो सकती है।
  • यह Dimensity 9200+ स्टार स्पीड एडिशन प्रोसेसर से लैस रखा जा सकता है।

ओप्पो अपनी रेनो सीरीज में नया 12 नंबर जोड़ने वाला है। इसके तहत ब्रांड अगले महीने OPPO Reno 12 5G और OPPO Reno 12 Pro 5G जैसे दो फोन लॉन्च कर सकता है। बड़ी बात यह है कि डिवाइस भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) के साथ कुछ अन्य ग्लोबल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर डिटेल के साथ लिस्ट हुआ है। इससे लग रहा है कि फोन को पहले चीन में उसके बाद भारत सहित ग्लोबल मार्केट में एंट्री मिल सकती है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग्स को विस्तार से जानते हैं।

OPPO Reno12 Pro लिस्टिंग डिटेल्स

  • नया ओप्पो फ्लैगशिप रेनो 12 प्रो मोबाइल एसडीपीपीआई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2629 के साथ स्पॉट हुआ है।
  • एसडीपीपीआई लिस्टिंग में फोन का नाम OPPO Reno12 Pro भी साफ देखा जा सकता है।
  • फोन को ऊपर बताए गए समान मॉडल नंबर के साथ BIS, IMDA, EE और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है।
  • बीआईएस लिस्टिंग से पता चलता है कि यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार OPPO Reno12 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,880mAh की बैटरी होगी।

OPPO Reno12 Pro कैमरा एफवी-5 लिस्टिंग

  • OPPO Reno 12 Pro स्मार्टफोन को कैमरा FV-5 डेटाबेस पर भी जगह मिल गई है।
  • लिस्टिंग के अनुसार नया ओप्पो फोन f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50MP के रियर कैमरा से लैस बताया गया है।
  • सेल्फी कैमरा की बात करें तो डिवाइस के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 50MP सेंसर हो सकता है।

OPPO Reno12 Pro Camera FV-5 Listing

OPPO Reno12 Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: OPPO Reno12 Pro फोन में यूजर्स को 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन मिलने की संभावना है।
  • प्रोसेसर: ओप्पो रेनो 12 प्रो में MediaTek Dimensity 9200+ स्टार स्पीड एडिशन प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो परफॉरमेंस के लिहाज से बढ़िया अनुभव देगा।
  • कैमरा: OPPO Reno12 Pro को लेकर अफवाह है कि इसमें 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: OPPO Reno12 Pro में 4,880mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।


OPPO Reno11 Pro Price
Rs. 39,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

OPPO Reno11 Pro Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here