पैनासोनिक ने लॉन्च किया कम कीमत पर एलुगा प्योर स्मार्टफोन

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने अपनी एलुगा सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ ​दिया है। कंपनी की ओर से बजट श्रेणी में एलुगा प्योर लॉन्च किया गया है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ कंपनी ने यह फोन 4,990 ताईवानी डॉलर में पेश किया है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 10,700 रुपये है।

पैनासोनिक एलुगा प्योर
कंपनी की ओर से इस फोन को 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की एचडी डिसप्ले पर उतारा गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टिड है। यह फोन एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो आधारित है जो फिटहोम यूआई के साथ 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी 6737 प्रोसेसर कार्य करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली टी720 जीपीयू दिया गया है।

panasonic-eluga-pure-1

एलुगा प्योर में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वनप्लस 3टी का मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट लॉन्च

4जीएलटीई सपोर्ट के साथ ही एलुगा प्योर वाईफाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन भारत में सेल के लिए कब उपलब्ध होगा इस बात की जानकारी अभी पुख्ता नहीं है।