सिर्फ 7999 रुपये में लॉन्च हुआ 4जीबी रैम, 4000एमएएच बैटरी और 16एमपी सेल्फी कैमरे वाला यह शानदार फोन

Join Us icon

टेक कंपनी Panasonic ने आज भारतीय बाजार में अपनी एलुगा सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस Eluga Ray 810 लॉन्च किया है। यह डिवाईस कंपनी द्वारा इसी साल लॉन्च किए गए Eluga Ray 800 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। लो बजट में आया Panasonic का यह स्मार्टफोन एप्पल आईफोन जैसे नॉच डिजाईन पर बना है। Eluga Ray 810 को 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया जो लुक, डिजाईन व स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस बजट के बेस्ट फोंस में शुमार होने की क्षमता रखता है।

डिजाईन

Panasonic Eluga Ray 810 को रेग्यूलर नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बना है जिसमें डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। Eluga Ray 810 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर वॉल्यूर रॉकर व पावर बटन और बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है। Eluga Ray 810 के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ स्पीकर भी दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

Panasonic Eluga Ray 810 को 720 x 1500 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2 इंच की एचडी+ नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। भारतीय बाजार में इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Eluga Ray 810 के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Panasonic ने इस फोन में सेल्फी कैमरे को भी फ्लैश लाईट से लैस किया है।

Panasonic Eluga Ray 810 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेन अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के ​लिए Eluga Ray 810 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Panasonic Eluga Ray 810 को ब्लू और ब्लैक कलर में सिर्फ 7999 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here