
टेक कंपनी पैनासोनिक ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी एलुगा सीरीज़ को बढ़ाते हुए एलुगा रे 800 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी पर बना यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं अब खबर आ रही है कि पैनासोनिक इसी सीरीज़ के एक और नया डिवाईस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पैनासोनिक का यह आगामी स्मार्टफोन अमेरिका की एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है जहां यह फोन अपनी फोटो के साथ लिस्ट है। कंपनी की ओर से इस नए स्मार्टफोन को एलुगा रे 810 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पैनासोनिक एलुगा रे 810 लिस्टिंग
पैनासोनिक के इस आगामी स्मार्टफोन को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फोन एलुगा रे 800 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न एलुगा रे 810 होगा। वेबसाइट की लिस्टिंग में इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन फोन की फोटो के साथ ही इसके डिजाईन का खुलासा कर दिया गया है। वेबसाइट पर फोन की फोटो के साथ ही इसके फिजिकल बटन और पोर्ट्स की जानकारी दी गई है।

पैनासोनिक एलुगा रे 810 डिजाईन
एफसीसी पर पैनासोनिक एलुगा रे 810 को फ्रंट व बैक पैनल के साथ ही साईड एंगल से भी दिखाया गया है। फोटो से पता चला है कि पैनासोनिक अपने इस आगामी स्मार्टफोन को एप्पल आईफोन 10 जैसी ही नॉच डिसप्ले पर लॉन्च करेगी। फोन के उपरी ओर चौड़ी नॉच दी गई है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर बड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। यह भी पढ़ें : सैमसंग Galaxy A80 और Galaxy A70 की कीमत आई सामने, गैलेक्सी ए70 अगले हफ्ते होगा भारत में लॉन्च
पैनासोनिक एलुगा रे 810 के बैक पैनल पर उपरी बाईं ओर रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा नीचले पैनल पर स्पीकर के साथ यूएसबी टाईपी सी पोर्ट दिया गया है।
पैनासोनिक एलुगा रे 800
एलुगा रे 800 की बात करें तो यह फोन बेजल लेस डिजाईन पर बनाया गया है। यह स्मार्टफोन 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 को एंडरॉयड 7.0 ओएस पर पेश किया गया है, जो आज के दौर में फोन को काफी पीछे साबित करता है। वहीं यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कपंनी ने अभी चिपसेट की जानकारी नहीं दी है।

एलुगा रे 800 को पैनासोनिक ने 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलुगा रे 800 फ्लैश लाईट के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 48-एमपी ट्रिपर रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लीक हुआ शाओमी का नया फोन, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट से होगा लैस
पैनासोनिक एलुगा रे 800 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन ओटीजी सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 में ब्लूटूथ, वाईफाई व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पैनासोनिक एलुगा रे 800 को गोल्ड कलर में 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।




















