Poco C85 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई माइक्रोसाइट

Poco अपने सी-सीरीज के बजट पोर्टफोलियो को आगे बढाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में ब्रांड जल्द ही भारत में Poco C85 5G लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने X पर पहला टीजर जारी कर दिया है। साथ ही इसका माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो चुका है। जिससे यह कंफर्म हुआ है कि फोन एक्सक्लूसिव रूप से फ्लिपकार्ट पर सेल होगा। आइए, आगे आपको इसके बारे में डिटेल्स देते हैं।
आप नीचे दी गई तस्वीर में देख सकते हैं कि आगामी Poco C85 5G कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। यानी इसे जल्द ही इसी महीने एंट्री मिल जाएगी। वहीं, डिजाइन टीजर में गोल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। जिसमें डुअल कैमरा सेटअप और 50MP AI सेंसर की ब्रांडिंग नजर आती है। कलर के मामले में डिवाइस ब्लू में दिखा है, लेकिन पेश होने पर और भी कलर्स सामने आ सकते हैं। इसके अलावा फोन के अन्य फीचर्स के बारे में अभी और जानकारी आने का वेट करना होगा।
अब तक आई रिपोर्ट के अनुसार आगामी Poco C85 5G फोन Redmi 15C 5G का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है। इस दावे को Google Play Console लिस्टिंग ने और मजबूत किया है। जिसमें Poco C85 5G को Dimensity 6300 चिपसेट के साथ देखा गया है। जो Redmi 15C 5G में भी मौजूद होगा। साथ ही मॉडल नंबर भी मिलते-जुलते हैं। लिस्टिंग में Poco का यह 5G फोन Android 16 Beta पर दिखाई दिया था। यानी इसे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Poco C85 5G उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है। जो सस्ते दाम में फास्ट, स्टाइलिश और 5G-सपोर्टेड स्मार्टफोन चाहते हैं। यह फोन स्टूडेंट्स, एंट्री-लेवल गेमर्स, बेसिक फोटोग्राफी पसंद करने वालों को पसंद आ सकता है। भारत में Poco C85 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Realme C65 5G, Redmi 13C और Samsung Galaxy M15 जैसे मॉडल्स से हो सकता है।
Big style energy. Small patience required. ⏳😎 pic.twitter.com/YPVCXEjYs9
— POCO India (@IndiaPOCO) December 2, 2025
यदि आप कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें 5G सपोर्ट, अच्छा डिजाइन, परफॉरमेंस मिले तो Poco C85 5G को विकल्प के रूप में देख सकते हैं। अगर Poco इसे Android 16 के साथ लॉन्च करता है, तो यह अपने सेगमेंट में बड़ा USP बन सकता है, लेकिन यदि कीमत Realme और Redmi के समान या कम होती है, तो ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक विकल्प बन सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे।