Poco C85x 5G लॉन्च, सिर्फ 10,999 रुपये में मिलेगी 6,300mAh बैटरी और 32MP कैमरा

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट 5G सेगमेंट में POCO ने अपना नया स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की C-सीरीज का नया मॉडल है और इसे बड़ी बैटरी, बड़े डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले का अनुभव चाहते हैं। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
कीमत की बात करें तो भारत में Poco C85x 5G की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट मिलेगा। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Black, Gold और Green जैसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह फोन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन प्लेटफार्म Flipkart पर सेल होगा।
फीचर्स की बात करें तो Poco C85x 5G स्मार्टफोन में 6.9 इंच का HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट से लैस है। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद मिल सकता है। कंपनी के अनुसार इसमें 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले को TUV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिला है। जिससे आंखो को ज्यादा नुकसान नहीं होने का दावा है।
परफॉरमेंस के लिए Poco C85x 5G फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। इसके साथ Mali-G57 GPU है, जो रोजमर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग को संभाल सकता है। फोन में 4GB LPDDR4x RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। खास बात यह है कि इसमें माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन HyperOS 3 पर रन करता है जो Android 16 पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम बेहतर ऑप्टिमाइजेशन और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो Poco C85x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी Poco C85x 5G की बड़ी खासियत में से एक मानी जा सकती है। क्योंकि इसमें 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। यह फोन 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Poco C85x 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे विकल्प दिए गए हैं। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और ई-कंपास जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन IP57 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे धूल और पानी से सुरक्षा मिल सकती है।
बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और किफायती कीमत के साथ Poco C85x 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है जो कम बजट में बढ़िया फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसके विकल्प चाहें तो Tecno Spark Go 5G, Lava Bold N1 5G और iQOO Z10 Lite भी देख सकते हैं। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपके काम आएगी। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।