POCO F7 Pro, F7 Ultra की लॉन्च डेट आई सामने, गीकबेंच पर दिखा अल्ट्रा वैरियंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/poco-f7-pro-f7-ultra-india-global-launch-date-tipped-geekbench-nbtc.jpg
Highlights

दो नए POCO F7 सीरीज फोन POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra जल्द लॉन्च हो सकते हैं। ये डिवाइस POCO F6 सीरीज से पहले आ सकते हैं, जिसे मई 2024 में पेश किया गया था। अगर लीक हुई कीमत पर भरोसा किया जाए तो ये प्रीमियम-मिडरेंज सेगमेंट के परफॉर्मेंस-केंद्रित स्मार्टफोंस होंगे। हाल ही में POCO F7 Pro के स्पेसिफिकेशंस सामने आए थे। वहीं, अब F7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस और Geekbench स्कोर भी सामने आ गया है। इसके अलावा इस फोन को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। आइए, आगे इनकी डिटेल्स जानते हैं।

POCO F7 सीरीज़ की ग्लोबल और भारत में लॉन्च डेट (लीक)

आइए आगे POCO F7 Ultra के हालिया लीक और लिस्टिंग पर नजर डालते हैं :

POCO F7 Ultra की गीकबेंच, NBTC सर्टिफिकेशन

POCO F7 Ultra, Redmi K80 Pro का री-बैज्ड वैरियंट हो सकता है। जो मॉडल नंबर 24122RKC7C के साथ चीन में पहले से ही उपलब्ध है, माना जा रहा है कि POCO F7 Ultra का मॉडल नंबर 24122RKC7G है। इसके अंत में G से पता चलता है कि यह एक ग्लोबल यूनिट है।

यही मॉडल थाईलैंड की एनबीटीसी साइट पर भी दिखाई दिया है, लेकिन इससे कोई स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है।

POCO F7 Pro, POCO F7 Ultra ग्लोबल प्राइस (लीक)

हमें जैसे ही फोंस से जुड़ी और जानकारी मिलेगी। हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट देंगे।