
Poco F7 Ultra की गीकबेंच AI लिस्टिंग सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Poco F7 सीरीज को इस महीने के अंत तक ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वही, लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि ब्रांड लॉन्च से पहले डिवाइस की AI परफॉर्मेंस का इंटरनल टेस्ट कर रहा है। आइए, आगे बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर आई डिटेल्स और श्रृंखला की अन्य जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Poco F7 Ultra गीकबेंच AI लिस्टिंग
- आगामी डिवाइस लेबल “Xiaomi 24122RKC7G” है, Geekbench AI डेटाबेस में देखा गया है।
- डिवाइस को जनवरी 2025 में इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन में Poco F7 Ultra ब्रांडिंग के साथ स्पॉट किया गया था।
- मॉडल नंबर में मौजूद “G” से संकेत मिलता है कि यह ग्लोबल वैरियंट है।
- Poco F7 Ultra की Geekbench AI लिस्टिंग में यह Qualcomm चिपसेट वाला होने की बात सामने आई है।
इसमें दो प्राइम CPU कोर 4.32GHz पर क्लॉक्ड हैं और पांच परफॉर्मेंस CPU कोर 3.53GHz पर काम कर रहे हैं। - लिस्टिंग के सोर्स कोड से पता चलता है कि इस चिपसेट में Adreno 830 GPU शामिल है।
- CPU और GPU की इन डिटेल्स से यह साफ हो जाता है कि F7 Ultra, Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस हो सकता है।
- Geekbench AI लिस्टिंग यह भी बताती है कि डिवाइस में करीब 16GB RAM होगी और यह Android 15 पर चलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco F7 लाइनअप में Poco F7, F7 Pro और F7 Ultra जैसे तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। Pro और Ultra मॉडल को चीन में एक्सक्लूसिव तौर पर लॉन्च हुए Redmi K80 और K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है, जो नवंबर 2024 में ऑफिशियल हुए थे। वहीं, Poco F7 के बारे में कहा जा रहा है कि यह इस साल की दूसरी तिमाही में आने वाले Snapdragon 8s Elite चिपसेट के साथ आ सकता है। बता दें कि इस श्रृंखला में Ultra मॉडल सबसे पावरफुल बन सकता है।
Poco F7 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Poco F7 Ultra पूर्व में लॉन्च हुए Redmi K80 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए इसमें 6.67-इंच का फ्लैट OLED पैनल होने की उम्मीद है, जो 2K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट वाला हो सकता है। फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक की RAM, 1TB तक की स्टोरेज, 6,000mAh की बैटरी, 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग, 50+32+50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप , 20MP सेल्फी कैमरा, एंड्राइड 15 जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।












