
पोको अपनी ‘एफ9 सीरीज़’ के फ्लैगशिप फोन POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोंस से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद है कि अगले महीने तक ये पावरफुल मोबाइल टेक मंच पर दस्तक दे देंगे। ब्रांड की घोषणा से पहले ये दोनों स्मार्टफोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गए हैं जहां रैम और प्रोसेसर से जुड़ी अहम डिटेल्स सामने आई है।
POCO F9 Ultra गीकबेंच
पोको एफ9 अल्ट्रा को गीकबेंच पर Xiaomi 26077PC53G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर का ही जिक्र करें तो इस मोबाइल को सिंगल-कोर में जहां 2980 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं, वहीं मल्टी-कोर में 10030 बेंचमार्क स्कोर मिला है। गीकबेंच पर यह अपकमिंग पोको फोन 16GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। हालांकि कंपनी इस मोबाइल को मार्केट में 12GB RAM पर भी लॉन्च कर सकती है।
POCO F9 Ultra गीकबेंच पर एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लिस्ट हुआ है। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर खुलासा हो गया है कि इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 3.63गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.61गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए पोको एफ9 अल्ट्रा को Adreno 840 GPU से लैस किया गया है।
POCO F9 Pro गीकबेंच
पोको एफ9 प्रो की बात करें तो बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर यह स्मार्टफोन 2607APCA5G मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल में भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की बात इस लिस्टिंग में सामने आई है। गीकबेंच पर इस फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में इसी चिपसेट का कोडनेम लिखा गया है और टॉप क्लॉक स्पीड भी 4.61GHz बताई गई है।
POCO F9 Pro 5G फोन को गीकबेंच पर 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद कर सकते है कि मार्केट में यह स्मार्टफोन 8GB RAM पर भी पेश किया जाएगा। गीकबेंच पर खुलासा हुआ है कि इस पोको स्मार्टफोन को Android 16 पर लाया जाएगा और ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 जीपीयू दिया जाएगा। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो पोको एफ9 प्रो को सिंगल-कोर में 3287 और मल्टी-कोर में 9734 प्वाइंट्स दिए गए हैं।
स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन्स
अगर लीक रिपोर्ट्स के आधार पर बताया जाए तो POCO F9 Pro स्मार्टफोन 6.59 इंच और POCO F9 Ultra स्मार्टफोन को 6.9 इंच डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 185Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इनमें Gorilla Glass 7i की लेयर दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए पोको एफ9 प्रो के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP मेन कैमरा, 2.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है। वहीं पोको एफ9 अल्ट्रा के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मेन कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलेगा।
पावर बैकअप के लिए POCO F9 Pro में 6330mAh बैटरी और POCO F9 Ultra में 8050mAh बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। दोनों अपकमिंग मोबाइल 100W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किए जा सकते हैं। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार ये IP69 रेटिंग वाले फोन होंगे। वहीं कंपनी इनमें Bose स्पीकर्स भी लगा सकती है।










